Health Tips- लेमनग्रास टी पीने से मिलते हैं कई स्वास्थ्य लाभ, आइए जानते हैं इसकी पूर्ण डिटेल्स

दोस्तो भीषण गर्मी के बाद आने वाला सर्दियों का मौसम हमें बहुत सुहावना लगता हैं, सर्दी अपने साथ कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं भी लाती है, सर्दी के मौसम में हमारे शरीर को स्वाभाविक रूप से गर्म और आरामदायक खाद्य पदार्थों की ज़रूरत होती है जो सर्दी से लड़ने में मदद करते हैं। इनमें से, लेमनग्रास चाय एक सुखदायक, सुगंधित और पोषक तत्वों से भरपूर पेय है।आइए जानते लेमनग्रास पीने के लाभों के बारे में- 

आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर

लेमनग्रास चाय विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स, ज़िंक, कॉपर, आयरन, पोटैशियम, फॉस्फोरस और कैल्शियम जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्वों से भरपूर होती है।

1. एनीमिया से लड़ने में मदद करता है

जिन लोगों को अक्सर एनीमिया होता है, उनके लिए लेमनग्रास चाय बेहद फायदेमंद हो सकती है। इसमें आयरन से भरपूर तत्व स्वस्थ रक्त स्तर बनाए रखने में मदद करते हैं।

2. हृदय स्वास्थ्य में सहायक

आजकल, हृदय संबंधी समस्याएं तेजी से आम होती जा रही हैं। लेमनग्रास चाय में पाया जाने वाला पोटैशियम रक्तचाप को नियंत्रित करने और हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

3. आँखों की रोशनी बढ़ाता है

लेमनग्रास चाय में विटामिन ए होता है, जो आँखों के स्वास्थ्य के लिए ज़रूरी है। इसके नियमित सेवन से स्पष्ट दृष्टि बनाए रखने और आँखों को उम्र से जुड़ी समस्याओं से बचाने में मदद मिल सकती है।

4. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है

सर्दियाँ अक्सर हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमज़ोर कर देती हैं, जिससे हमें संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। अपने विटामिन सी और जीवाणुरोधी गुणों के साथ, लेमनग्रास चाय एक बेहतरीन रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली चाय के रूप में काम करती है।

Disclaimer: This content has been sourced and edited from [Jagranhindi]