Health Tips- मखाने खाने से इन लोगो के स्वास्थ्य पर पड़ता हैं बुरा असर, जानिए इन लोगो के बारे में
- byJitendra
- 19 Aug, 2025
By Jitendra Jangid- दोस्तो प्राचीन काल से सूखे मेवे हमारे आहार के अहम स्त्रोत रहे हैं, जो पोषक तत्व और विटामिन्स से भरे हुए होते हैं, ऐसे में बात करें मखाना की तो भले ही खाने में फीका हो लेकिन इनके औषधीय गुण और पोषक तत्व इन्हें एक सुपरफूड बनाते हैं। मखाने प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, आयरन, फॉस्फोरस, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन से भरपूर होते हैं, जो शरीर को मज़बूत और स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। लेकिन की कुछ लोगो के लिए इनका सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता हैं, आइए जानते हैं इसकी वजह

मखानों में पोषक तत्व
कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और फाइबर
कैल्शियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम और आयरन
पोटेशियम और मैंगनीज
थायमिन और एंटीऑक्सीडेंट
विटामिन K
मखाने किसे नहीं खाने चाहिए
गैस या एसिडिटी से पीड़ित लोग
गैस, एसिडिटी या इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS) से पीड़ित लोगों को मखाने नहीं खाने चाहिए।
इनमें फाइबर की अधिक मात्रा पेट फूलने और पाचन संबंधी परेशानी को बढ़ा सकती है।
गुर्दे की पथरी के रोगी
मखाने कैल्शियम और ऑक्सालेट से भरपूर होते हैं, जिससे पथरी बनने का खतरा बढ़ सकता है या मौजूदा गुर्दे की पथरी और खराब हो सकती है।
एलर्जी वाले लोग
कुछ लोगों को मखाने खाने के बाद खुजली, सूजन या एलर्जी हो सकती है।

अगर एलर्जी है, तो इनसे बचें या सेवन से पहले डॉक्टर से सलाह लें।
रक्त पतला करने वाली दवाएँ लेने वाले लोग
मखानों में विटामिन K होता है, जो रक्त पतला करने वाली दवाओं के साथ हस्तक्षेप कर सकता है और जटिलताएँ पैदा कर सकता है।
निम्न रक्तचाप (लो बीपी) वाले लोग
पोटैशियम से भरपूर होने के कारण, मखाने उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने के लिए अच्छे होते हैं।
लेकिन जिन लोगों को अक्सर निम्न रक्तचाप की समस्या रहती है, उनके लिए मखाने खाने से स्थिति और बिगड़ सकती है।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [jagranHindi]



