Health Tips- क्या शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवलन हाई हो गया हैं, कम करने के लिए आजमाएं ये टिप्स

दोस्तो सर्द मौसम में मनुष्य का मेटाबॉलिज़्म धीमा हो जाता है, जिसकी वजह से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है, इस जमाव से ब्लॉकेज और दिल से जुड़ी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। अपने कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए, अपनी रोज़ की डाइट में कुछ हार्ट-फ्रेंडली खाने की चीज़ें शामिल करना ज़रूरी है। आइए जानते हैं शरीर में से बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने के उपायों के बारे में- 

1. ओट्स

ओट्स में सॉल्युबल फाइबर भरपूर होता है जो शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में मदद करता है। एक गर्म कटोरी ओट्स दिल की हेल्थ के लिए हल्का, पौष्टिक और सर्दियों का परफेक्ट नाश्ता है।

2. बादाम

बादाम हेल्दी फैट और विटामिन E से भरपूर होते हैं। रोज़ मुट्ठी भर बादाम खाने से LDL लेवल कम करने और आपके दिल को मज़बूत बनाने में मदद मिल सकती है।

3. मेथी दाना

मेथी दानों में हाई फाइबर होता है जो नैचुरली कोलेस्ट्रॉल कम करता है। सर्दियों में ज़्यादा से ज़्यादा फ़ायदे के लिए इन्हें रात भर भिगोकर सुबह खाएं।

4. ऑलिव ऑयल

ऑलिव ऑयल में मोनोअनसैचुरेटेड फैट भरपूर होता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है। 

5. लहसुन

 

लहसुन में सल्फर कंपाउंड होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को रेगुलेट करने में मदद करते हैं। रोज़ाना खाली पेट कच्चे लहसुन की एक कली खाना दिल की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है।