Health Tips- सर्दियों में कितना दही खाना सेफ, आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स

दोस्तो प्राचीन काल से ही डेयरी प्रोडक्ट्स हमारे आहार का अहम स्त्रोत रहे है, जिनमें सबसे ज्यादा पसंदीदा हैं दही,  जो ना केवल स्वाद में बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता हैं, यही वजह है कि कई लोग सर्दियों के मौसम में इसे खाना बंद कर देते हैं। ठंड के मौसम में दही को पूरी तरह से छोड़ देना हमेशा सही नहीं होता। बस आपको कितना खाना चाहिए इस बात का पता होना चाहिए- 

सर्दियों में दही फायदेमंद क्यों हो सकता है

दही में अच्छे बैक्टीरिया (प्रोबायोटिक्स) भरपूर मात्रा में होते हैं जो पेट के स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं और पाचन में सुधार करते हैं।

प्रोबायोटिक्स आंतों के फ्लोरा का स्वस्थ संतुलन बनाए रखने में मदद करते हैं, जो इम्यूनिटी के लिए ज़रूरी है।

दही कैल्शियम का भी एक अच्छा सोर्स है, जो हड्डियों और दांतों को मज़बूत बनाता है।

नियमित लेकिन सीमित मात्रा में सेवन करने से सर्दियों में पाचन तंत्र को एक्टिव रखने में मदद मिल सकती है।

ध्यान रखने योग्य बातें

सर्दियों में दही का सेवन सावधानी से करना चाहिए, क्योंकि इससे बलगम बन सकता है।

अस्थमा, सर्दी, खांसी, साइनस या सांस से जुड़ी दूसरी समस्याओं से पीड़ित लोगों को शाम या रात में दही खाने से बचना चाहिए।

ज़्यादा सेवन से भारीपन, अपच या बलगम से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

सही मात्रा और समय

सर्दियों में, रोज़ाना एक मीडियम कटोरी ताज़ा दही (लगभग 100-150 ग्राम) खाने की सलाह दी जाती है।

दही को दिन के समय, खासकर लंच के साथ खाना चाहिए।

फ्रिज से निकालकर तुरंत दही खाने से बचें; खाने से पहले कमरे के तापमान पर रखा हुआ दही आमतौर पर ज़्यादा सुरक्षित और पचाने में आसान माना जाता है।