Health Tips- अगर आपको दिखाई दे रहे हैं ये लक्षण, तो हो गया हैं पेट इंफेक्शन

By Jitendra Jangid- दोस्तो बरसात का मौसम हमें गर्मी से राहत प्रदान करता हैं, लेकिन कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं भी पैदा करता हैं, इस मौसम में हानिकारक बैक्टीरिया, वायरस या परजीव पेट में इंफेक्शन फैलाते हैं, जो पाचन तंत्र पर आक्रमण करते हैं। यह स्थिति हल्की असुविधा से लेकर गंभीर बीमारी तक हो सकती है और अगर इसका इलाज न किया जाए, आइए जानते हैं पेट में इंफेक्शन होने पर दिखाई देने वाले लक्षणों के बारें में- 

पेट के संक्रमण के मुख्य कारण

गंदा या दूषित भोजन खाना

बासी या अधपका मांस खाना

असुरक्षित या गंदा पानी पीना

बिना धुले या गंदे हाथों से खाना

सामान्य लक्षण 

दस्त

पेट के संक्रमण का सबसे आम लक्षण।

शरीर में पानी और लवण की कमी हो जाती है।

तुरंत पानी और ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन (ओआरएस) लेने की सलाह दी जाती है।

उल्टी

पाचन तंत्र प्रभावित होने पर होती है।

पानी और आवश्यक पोषक तत्वों की कमी हो सकती है।

इसे नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए क्योंकि यह निर्जलीकरण को और बढ़ा सकता है।

पेट दर्द और ऐंठन

सूजन और गैस बनने के कारण।

खाने के बाद और खाली पेट, दोनों ही समय दर्द बढ़ सकता है।

बुखार

अगर संक्रमण बैक्टीरिया या वायरस के कारण हुआ है, तो शरीर का तापमान बढ़ सकता है।

ठंड लगने के साथ हल्का से तेज़ बुखार भी हो सकता है।

निर्जलीकरण

बार-बार दस्त और उल्टी का परिणाम।

इसके लक्षणों में होंठों का सूखना, चक्कर आना, पेशाब कम आना और कमज़ोरी शामिल हैं।

Disclaimer: This content has been sourced and edited from [tv9Hindi]