Health Tips- अगर प्रतिरोधक क्षमता करना हैं मजबूत, तो आहार में शामिल करें ये फल
- byJitendra
- 03 Nov, 2025
दोस्तो देश में मौसम परिवर्तन हो रहा है, लंबी गर्मियों और बारिश के मौसम के बाद आने वाली सर्दियां बहुत सुहावनी लगती हैं, लेकिन सर्दियों के मौसम में हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है, जिसकी वजह से कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं, ऐसे में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के सबसे आसान और स्वादिष्ट तरीकों में से एक है अपने दैनिक आहार में विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फलों को शामिल करना। आइए जानते इम्यूनिटी बढ़ाने वाले फलों के बारे में-

1. अनानास
अनानास में ब्रोमेलैन नामक एंजाइम होता है और इसमें सूजन-रोधी गुण होते हैं, जो इसे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए बेहतरीन बनाते हैं।
2. ब्लूबेरी
ब्लूबेरी विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है। नियमित सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता मज़बूत बनी रहती है और आपका शरीर बीमारियों से सुरक्षित रहता है।

3. अंगूर
अंगूर विटामिन सी से भरपूर एक और फल है। अगर आप अक्सर बीमार पड़ते हैं, तो अंगूर खाने से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को ज़रूरी बढ़ावा मिल सकता है।
4. कीवी
कीवी विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट का भंडार है। इसे सुबह खाली पेट खाने से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता जड़ से मज़बूत होती है और आपका स्वास्थ्य बेहतर रहता है।
5. अमरूद
अमरूद न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि पोषक तत्वों से भरपूर भी होता है। इसमें मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट गुण इसे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का एक बेहतरीन प्राकृतिक उपाय बनाते हैं।



