Health Tips- इन बीमारियों से ग्रसित लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए पनीर, जानिए एक्सपर्ट की राय
- bySagar
- 02 Feb, 2025
By Jitendra Jangid-दोस्तो प्राचीन काल से ही डेयरी प्रोडक्ट्स मनुष्य आहार का अहम हिस्सा रहे हैं, जो अपने स्वाद और स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैँ। ऐसे में अगर हम बात करें पनीर की तो यह लोकप्रिय डेयरी उत्पाद हैँ। प्रोटीन से भरपूर, यह शरीर के लिए एक बेहतरीन ऊर्जा बूस्टर के रूप में कार्य करता है। पनीर को अक्सर इसके पोषण मूल्य के कारण कई आहारों में शामिल किया जाता है, लेकिन दोस्तो क्या आपको पता हैं पनीर का सेवन कई लोगो के लिए हानिकारक हैं, आइए जानते हैं इनक बारे में-

पनीर के पोषण संबंधी लाभ
प्रोटीन: मांसपेशियों की मरम्मत और विकास के लिए महत्वपूर्ण।
कैल्शियम: हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण।
विटामिन-बी12: तंत्रिका कार्य और लाल रक्त कोशिका निर्माण का समर्थन करता है।
फॉस्फोरस, जिंक, सेलेनियम, मैग्नीशियम और पोटेशियम: ये सभी प्रतिरक्षा और चयापचय सहित समग्र शारीरिक कार्यों में योगदान करते हैं।

पनीर से किसे बचना चाहिए?
वजन घटाने के लिए: यदि आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो पनीर से बचना सबसे अच्छा है। इसमें वसा और कैलोरी की मात्रा अधिक होने के कारण, यह आपके वजन घटाने के लक्ष्यों में बाधा बन सकता है।
कोलेस्ट्रॉल संबंधी समस्याएँ: उच्च कोलेस्ट्रॉल वाले लोगों को भी पनीर से बचना चाहिए, क्योंकि इसमें वसा की मात्रा समस्या को बढ़ा सकती है।
गठिया: गठिया से पीड़ित लोगों को अपनी स्थिति को और खराब होने से बचाने के लिए पनीर से दूर रहना चाहिए। पनीर में प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है, जो शरीर में यूरिक एसिड के स्तर को बढ़ा सकता है।
कितना पनीर खाना सुरक्षित है?

अगर आप स्वस्थ हैं और ऊपर बताई गई किसी भी समस्या से पीड़ित नहीं हैं, तो रोजाना 100 ग्राम पनीर खाना आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [Tv9hindi].



