Health Tips- स्वास्थ्य के लिए किस करवट सोना सही हैं, आइए जानते हैं

दोस्तो एक स्वस्थ स्वास्थ्य के लिए हमें 7 से 8 घंटे की नींद बेहद जरूरी हैं, लेकिन आज के युवा कामकाज और भागदौड़ भरी जिंदगी में पर्याप्त नींद नहीं ले पाते हैं, यह हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य में भी अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में हम किस करवट सोते हैं इसका सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता हैं,  बाईं करवट सोने से कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव और शरीर की कार्यप्रणाली में सुधार हो सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में पूरी डिटेल्स- 

पाचन क्रिया में सुधार

बाईं करवट सोने से भोजन पाचन तंत्र से आसानी से गुज़रता है। इससे गैस, एसिडिटी और पेट फूलने जैसी समस्याएँ कम होती हैं।

भोजन नली साफ़ रहती है

यह स्थिति एसिड रिफ्लक्स को रोकती है, पाचन क्रिया को बेहतर बनाती है और पेट को हल्का रखती है।

हृदय पर दबाव कम करता है

बाईं करवट सोने से हृदय का कार्यभार कम होता है और शरीर में रक्त संचार सही रहता है।

 हृदय स्वास्थ्य के लिए अच्छा

बेहतर रक्त प्रवाह सुनिश्चित करता है कि हृदय स्वस्थ रहे और सुचारू रूप से कार्य करे।

खर्राटे और स्लीप एपनिया में मदद करता है

खर्राटे या स्लीप एपनिया से पीड़ित लोगों को इस नींद की स्थिति को अपनाने से राहत मिल सकती है।

Disclaimer: This content has been sourced and edited from [abpliveHindi]