Health Tips- हार्ट पेशेंट्स के लिए किसी रामबाण से कम नहीं मैकाडामिया नट्स, जानिए इसके सेवन के फायदें

दोस्तो प्राचीन काल से ही सूखें मेवे हमारे आहार के स्त्रोत रहे हैं, खासकर सर्दियों के मौसम में,  जो अच्छी सेहत बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। ड्राई फ्रूट्स स्वास्थ्यवर्धक वसा और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं जो ऊर्जा बढ़ाते हैं, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं और समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं। आपने काजू बादाम के बारे में तो कई बार सुना होगा, लेकिन क्या आप मैकाडामिया नट्स के बारे में जानते हैं, आइए जानते हैं इसके सेवन के लाभों के बारे में- 

1. पोषक तत्वों से भरपूर

मैकाडामिया नट्स में स्वास्थ्यवर्धक वसा, विटामिन और मैग्नीशियम, आयरन और विटामिन बी जैसे खनिज भरपूर मात्रा में होते हैं। जो समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं।

2. रक्त संचार में सुधार

मैकाडामिया नट्स का नियमित सेवन रक्त प्रवाह को बढ़ाने में मदद करता है। स्वस्थ मोनोअनसैचुरेटेड वसा और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ये नट्स रक्त संचार को बेहतर बनाते हैं ।

3. हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है

मैकाडामिया नट्स खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाने के लिए जाने जाते हैं, जिससे ये हृदय स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। 

4. मस्तिष्क की कार्यक्षमता बढ़ाता है

ये नट्स अपने ओमेगा-9 फैटी एसिड के कारण मस्तिष्क स्वास्थ्य के लिए उत्कृष्ट हैं, जो संज्ञानात्मक कार्यों को बढ़ावा देते हैं और मस्तिष्क कोशिकाओं को क्षति से बचाते हैं। 

5. हड्डियों को मज़बूत बनाता है

मैकाडामिया नट्स कैल्शियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम से भरपूर होते हैं - ये सभी मज़बूत हड्डियों और दांतों के लिए ज़रूरी हैं। 

6. वज़न घटाने में सहायक

कैलोरी से भरपूर होने के बावजूद, मैकाडामिया नट्स वज़न प्रबंधन में मदद कर सकते हैं। इनमें मौजूद स्वस्थ वसा और फाइबर की मात्रा तृप्ति का एहसास दिलाती है।

Disclaimer: This content has been sourced and edited from [ZeeNewshindi]