Health Tips- मौसम में परिवर्तन के कारण फट गई हैं एड़ियां, जानिए इसके उपाय
- bySagar
- 19 Feb, 2025
By Jitendra Jangid- दोस्तो फरवरी शुरु होते ही मौसम में परिवर्तन शुरु होने लग गया हैं, सर्द हवाएं, सुबह शाम की ठंड आपको बीमारियों की गिरफ्त में कर सकती हैं। ऐसी ही एक परेशानी हैं एड़ियों का फटना, जो आपके लिए असहज और दर्दनाक हो सकती है। जब शरीर में पोषक तत्वों की कमी होती है या मौसम में अचानक बदलाव होता है, तो एड़ियां फटने लगती हैं। अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं, तो अपनाएं ये नुस्खें-

1. शरीर में पोषक तत्वों की कमी
कभी-कभी एड़ियों के फटने का कारण शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी होती है। जैसे, कैल्शियम और विटामिन E की कमी होने पर एड़ियां फटने लगती हैं।
2. शहद का उपयोग
शहद एड़ियों की त्वचा को मॉइश्चराइज करने में मदद करता है। एक बाल्टी गुनगुने पानी में 1 कप शहद मिलाकर 15-20 मिनट तक पैरों को डुबोकर रखें। इसके बाद एड़ियों को अच्छे से स्क्रब करें और गुनगुने पानी से धो लें।

3. नारियल तेल का इस्तेमाल
नारियल तेल फटी एड़ियों के लिए बहुत लाभकारी होता है। यह उपाय एड़ियों की सूजन और दरारों को कम करता है।
4. एलोवेरा जेल
एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट्स और मोइश्चराइजिंग गुण होते हैं। गुनगुने पानी में 5-10 मिनट तक पैरों को डुबोकर रखें, फिर उन्हें सूखा लें और एड़ियों पर एलोवेरा जेल लगाएं। यह न केवल एड़ियों को नरम बनाता है, बल्कि फटने की समस्या भी दूर करता है।

5. नमक वाले पानी से पैर धोना
गुनगुने पानी में नमक डालकर पैर धोने से बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा कम होता है और एड़ियां स्वस्थ रहती हैं। सोने से पहले यह उपाय अपनाकर आप फटी एड़ियों से छुटकारा पा सकते हैं।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [jagran].



