Health Tips- रोजाना कितने कदम चलने से आप फिट रहेंगे, जानिए पूरी डिटेल्स

By Jitendra Jangid- आज की इस गतिहिन जीवनशैली, कामकाज का बोझ और जीवन की भागदौड़ में इतने व्यस्त हो गए हैं कि अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। जिसकी वजह से कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं हमें अपना शिकार बना लेती हैँ। आज के युवा अपना अधिकांश समय कुर्सी पर बैठे ऑफिस में बिताते हैं। जिसकी वजह से लोगों को अपनी सेहत के लिए समय निकालना चुनौतीपूर्ण लगता है। लेकिन अगर आप कुछ कदम रोजोना के चल लेंगे तो आपकी सेहत में सुधार कर पाएंगे, जानिए रोजोना चलने के फायदों के बारे में-

Google

फिट और सक्रिय रहने के लिए प्रतिदिन 10,000 कदम चलना एक बेहतरीन लक्ष्य है। यह सरल गतिविधि आपके स्वास्थ्य पर बहुत ज़्यादा प्रभाव डाल सकती है, जिससे आपको कई तरह के लाभ मिल सकते हैं।

रोगों की रोकथाम: नियमित रूप से पैदल चलने से मधुमेह, हृदय रोग और अन्य कई स्वास्थ्य स्थितियों के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है।

Google

कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण: प्रतिदिन 10,000 कदम चलने से खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है, जिससे हृदय रोग का जोखिम कम हो सकता है और हृदय स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है।

Google

मानसिक स्वास्थ्य लाभ: शारीरिक स्वास्थ्य के अलावा, चलना मूड को बेहतर बनाने, तनाव को कम करने और चिंता को प्रबंधित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Disclaimer: This content has been sourced and edited from [abplive].