Health Tips- शरीर जमा यूरिक एसिड को इन ड्रिंक्स की मदद निकाले बाहर, जानिए इनके बारे में

दोस्तो आज के दूषित वातावरण हमारे शरीर को स्वस्थ बनाए रखना बहुत ही मुश्किल हैं, खराब जीवनशैली और खानपान हमें कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का शिकार बना लेती है, ऐसी ही एक बीमारी हैं शरीर में यूरिक एसिड का बढ़ना जिसकी वजह से जोड़ों का दर्द, उच्च रक्तचाप, गुर्दे की पथरी, मधुमेह और उच्च कोलेस्ट्रॉल जैसी कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इन जटिलताओं से बचने के लिए यूरिक एसिड के स्तर को नियंत्रण में रखना ज़रूरी है। आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खें बताएंगे जो यूरिक एसिड को कंट्रोल करते हैं- 

1. अजवाइन और सौंफ का पानी

1 चम्मच अजवाइन और सौंफ को 1 गिलास पानी में रात भर भिगो दें।

अगली सुबह इसे उबालकर खाली पेट पिएं।

यह पेय यूरिक एसिड को नियंत्रित करने, शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने और पाचन में सुधार करने में मदद करता है।

2. तुलसी की चाय

10-15 तुलसी के पत्तों को 1 गिलास पानी में उबालें।

इसे सुबह खाली पेट गर्म करके पिएं।

तुलसी के सूजन-रोधी गुण यूरिक एसिड को नियंत्रित करने और अतिरिक्त जमाव को बाहर निकालने में मदद करते हैं।

आप अतिरिक्त लाभों के लिए इसमें शहद और अदरक भी मिला सकते हैं।

3. नींबू पानी

हर सुबह एक गिलास गुनगुना नींबू पानी पिएँ।

यह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है, कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखता है और यूरिक एसिड को कम करता है।

नींबू के रस को पुदीने के रस में मिलाकर पीने से पाचन क्रिया बेहतर होती है, शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है और यूरिक एसिड का स्तर कम होता है।

Disclaimer: This content has been sourced and edited from [ZeeNewHindi]