Health Tips- सर्दियों में इस वजह से बढ़ जाता हैं शुगर लेवल, जानिए वजह

दोस्तो भीषण गर्मी के बाद आने वाला सर्दियों का मौसम हमें बहुत ही सुहाना और आरामदायक लगता हैं, लेकिन यह मौसम अपने साथ कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं अपने साथ लाता हैं, यह मौसम डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए खास तौर पर मुश्किल हो सकता है। सर्दियों में, ब्लड शुगर लेवल अक्सर बढ़ जाता है, जिससे पूरी हेल्थ पर असर पड़ सकता है। आइए जानते ब्लड शुगर लेवल बढ़ने के कारण- 

फिजिकल एक्टिविटी में कमी:

ठंडे मौसम में, लोग घर के अंदर रहते हैं और कम एक्सरसाइज़ करते हैं। इससे शरीर की ग्लूकोज का सही इस्तेमाल करने की क्षमता कम हो जाती है, जिससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है।

खाने-पीने की आदतों में बदलाव:

सर्दियों में, लोग अक्सर ज़्यादा मीठा, ऑयली और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर खाना खाते हैं, जिससे ब्लड शुगर बढ़ सकता है।

शरीर में हार्मोनल बदलाव:

कम तापमान से कोर्टिसोल और एड्रेनालाईन जैसे कुछ हार्मोन निकलते हैं, जिससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है।

डिहाइड्रेशन:

सर्दियों में लोग कम पानी पीते हैं, जिससे डिहाइड्रेशन होता है। इससे ब्लडस्ट्रीम में ब्लड शुगर ज़्यादा गाढ़ा हो सकता है।

विटामिन D की कमी:

सर्दियों में धूप कम मिलने से विटामिन D का लेवल कम हो जाता है, जिससे इंसुलिन सेंसिटिविटी और ब्लड शुगर कंट्रोल पर भी असर पड़ सकता है।