Health Tips- मॉनसून में कच्चे प्याज खाने से होते हैं ये नुकसान, जानिए इसकी वजह
- byJitendra
- 06 Sep, 2025
दोस्तो प्राचीन काल से ही प्याज हमारे आहार का अहम स्त्रोत हैं, जो बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं, लोगों को इसका स्वाद पसंद आता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस मौसम में कच्चा प्याज खाने से आपकी सेहत को नुकसान भी हो सकता है? मानसून में कमज़ोर पाचन तंत्र और संक्रमण के खतरे के कारण, कच्चा प्याज शरीर में कई समस्याएं पैदा कर सकता है। आइए जानते हैं मॉनसून में प्याज का सेवन करने के नकुसान-

1. पाचन संबंधी समस्याएं
कच्चा प्याज पचाना मुश्किल होता है, खासकर मानसून में।
इससे गैस, पेट फूलना और एसिडिटी हो सकती है।
2. संक्रमण का खतरा
कच्चे प्याज में बैक्टीरिया और रोगाणु हो सकते हैं।
ये मानसून में पेट के संक्रमण का खतरा बढ़ा सकते हैं।
3. एलर्जी
कुछ लोगों को कच्चा प्याज खाने से एलर्जी हो सकती है।
इसके ज़्यादा सेवन से हाथों और पैरों में जलन, रैशेज़ या एलर्जी हो सकती है।
4. पेट दर्द
कच्चा प्याज खाने से पेट में ऐंठन और दर्द हो सकता है।
यह खतरा मानसून में पाचन तंत्र के कमज़ोर होने पर बढ़ जाता है

5. एसिडिटी
प्याज में अम्लीय गुण होते हैं।
ज़्यादा खाने से एसिडिटी बढ़ सकती है और बेचैनी हो सकती है।
6. रक्त पतला करना
कच्चे प्याज में मौजूद यौगिक रक्त को पतला कर सकते हैं।
यह उन लोगों के लिए खतरनाक हो सकता है जिन्हें पहले से ही रक्त पतला करने की समस्या है।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [jagranHindi]



