Health Tips- इन लोगों को भूलकर भी नहीं पीनी चाहिए शराब, जानिए इसकी वजह
- byJitendra
- 18 Jun, 2025
By Jitendra Jangid- दोस्तो आज शराब जीवनशैली का हिस्सा बन गई हैं, किसी प्रकार के मौके पर लोग शराब का सेवन करते हैं, जिससे युवा भी अछूते नहीं हैं, लेकिन इससे जुड़े स्वास्थ्य जोखिमों को समझना ज़रूरी है। नियमित रूप से शराब पीने से गंभीर स्वास्थ्य समस्याएँ हो सकती हैं, इसलिए किन्ही लोगो के लिए शराब पीना हानिकारक हो सकता हैं, आइए जानते हैं इनके बारे में-

शराब क्यों हानिकारक है?
जब शराब का सेवन किया जाता है, तो यह शरीर में एसिटाल्डिहाइड नामक एक विषैले पदार्थ में टूट जाती है। यह रसायन हमारे डीएनए को नुकसान पहुँचा सकता है, जिससे कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा शराब के सेवन से हृदय रोग, स्ट्रोक और लीवर की समस्याएँ होने की संभावना भी बढ़ जाती है।
शराब से पूरी तरह किसे बचना चाहिए?
कैंसर से पीड़ित या कैंसर का इतिहास रखने वाले लोग: शराब पीने से एसिटाल्डिहाइड के कारण डीएनए को होने वाले नुकसान के कारण उनकी स्थिति और खराब हो सकती है।

हृदय रोग या स्ट्रोक के जोखिम वाले व्यक्ति: शराब इन स्थितियों को और खराब कर सकती है।
लीवर की बीमारी वाले मरीज़: शराब पीने से लीवर का काम बुरी तरह से प्रभावित हो सकता है।
मधुमेह से पीड़ित लोग: शराब रक्त शर्करा नियंत्रण में बाधा डाल सकती है और जटिलताओं को और बढ़ा सकती है।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [abplivehindi]



