Health Tips- हार्ट अटैक होने पर दिखाई देते हैं ये लक्षण, नजरअंदाज करना हो सकता हैं नुकसानदायक
- byJitendra
- 22 Nov, 2025
दोस्तो अगर हम हाल ही के सालों की बात करें तो हार्ट अटैक की वजह से जान जाना एक आम बात हो गई हैं, जिसकी वजह ना केवल बुजुर्ग बल्कि युवा और बच्चे भी अपनी जान गवां रहे हैं, जिसकी वजह हैं खराब डाइट, एक्सरसाइज की कमी और ज़्यादा स्ट्रेस की वजह से होती हैं, जिससे हाई ब्लड प्रेशर और हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी दिक्कतें होती हैं। ऐसे में हार्ट अटैक के कुछ खास लक्षणों को पहचानने पर फोकस करेंगे जिन्हें आपको कभी नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं हार्ट अटैक के लक्षणों के बारे में-

सीने में दर्द या बेचैनी
हार्ट अटैक के सबसे आम लक्षणों में से एक सीने में दर्द है। आपको जकड़न, दबाव, जलन या भारीपन महसूस हो सकता है, यह दर्द अचानक हो सकता है, खासकर रात में, और इसके साथ शरीर के दूसरे हिस्सों, जैसे हाथ, गर्दन या जबड़े में भी बेचैनी हो सकती है। इसे नजरअदांज करना हानिकारक हो सकता हैं।
बहुत ज़्यादा पसीना आना
फिजिकल एक्टिविटी के बाद पसीना आना नॉर्मल है, लेकिन अचानक ठंडा पसीना आना — खासकर जब आप आराम कर रहे हों — हार्ट अटैक का संकेत हो सकता है। यह किसी गंभीर बात का संकेत हो सकता है

सुबह ब्लड प्रेशर बढ़ना
अगर आपको अपने ब्लड प्रेशर रीडिंग में असामान्य बढ़ोतरी दिखे, तो तुरंत मेडिकल सलाह लेना ज़रूरी है, क्योंकि यह संभावित हार्ट अटैक से जुड़ा हो सकता है।
मतली या उल्टी
बिना किसी साफ वजह के जी मिचलाना या उल्टी होना हार्ट अटैक का एक अनदेखा लक्षण हो सकता है, खासकर महिलाओं में। अगर यह लक्षण हार्ट अटैक के दूसरे लक्षणों के साथ होता है, तो डॉक्टर से संपर्क करने में संकोच न करें।
सांस लेने में तकलीफ़
सांस लेने में दिक्कत या सांस फूलना, खासकर आराम करते समय या सोते समय, एक गंभीर रेड फ्लैग है। अगर आपको यह लक्षण महसूस होता है, खासकर अगर यह अचानक होता है और इसके साथ सीने में दर्द या पसीना आने जैसे दूसरे लक्षण भी होते हैं, तो यह हार्ट अटैक की शुरुआती चेतावनी हो सकती है।






