Health Tips- ओवेरियन कैंसर होने पर दिखाई देते हैं ये लक्षण, जानिए इनके बारे में
- byJitendra
- 21 Nov, 2025
दोस्तो आज के युग में कैंसर एक वैश्विक बीमारी बन गई हैं, जिससे हर साल लाखों लोगो की जान जाती हैं, यह कई प्रकार के होते हैं ऐसे में बात करें ओवेरियन कैंसर की जो महिलाओं के अंडकोष (ओवरी) में होने वाला एक खतरनाक कैंसर है। यह ज्यादातर मामलों में तब सामने आता है जब यह काफी बढ़ चुका होता है, क्योंकि इसके शुरुआती लक्षण अक्सर बहुत सामान्य होते हैं। आज हम आपको ओवरियन कैंसर के शुरुआती लक्षणों के बारे में बताएंगे-

पेट में भारीपन या फूला हुआ महसूस होना:
यदि बिना ज्यादा खाए भी पेट भारी या फूला हुआ महसूस हो और यह स्थिति लंबे समय तक बनी रहे, तो यह ओवेरियन कैंसर का शुरुआती संकेत हो सकता है।
पेल्विक या निचले पेट में दर्द:
यदि आपको बार-बार पेल्विक एरिया या पेट के निचले हिस्से में दर्द महसूस हो, खासकर बिना किसी स्पष्ट कारण के, तो यह भी एक चेतावनी संकेत हो सकता है।
भूख कम लगना:
कैंसर की वजह से शरीर में सूजन और दबाव महसूस होता है, जिससे भूख कम लगने लगती है। यदि आपको थोड़ा खाने पर भी पेट भर जाता है या लंबे समय तक भूख न लगे, तो इसे नज़र न करें।

वज़न में अचानक कमी या थकान:
यदि बिना किसी कारण के आपका वज़न कम होने लगे या आप लगातार थकान महसूस करें, तो यह ओवेरियन कैंसर के लक्षण हो सकते हैं।
बार-बार पेशाब आना या जलन:
यदि आपको बार-बार पेशाब आने लगे या पेशाब करते समय जलन महसूस हो, और कोई संक्रमण न हो, तो यह ओवेरियन कैंसर के संभावित लक्षण हो सकते हैं।






