Health Tips- फैटी लिवर होने पर दिखाई देते हैं ये लक्षण, आइए जानें पूरी डिटेल्स

दोस्तो आज हम सब अपने कामकाज और भागदौड़ में इतने व्यस्त हो गए हैं कि अपने खान और जीवनशैली पर ध्यान नहीं दे पाते हैं, जिसकी वजह से कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न होती हैं, फैटी लिवर एक ऐसी कंडिशन है जिसमें लिवर सेल्स के अंदर ज़्यादा फैट जमा हो जाता है। शुरुआती स्टेज में, यह अक्सर चुपचाप होता है, इसके लक्षण इतने हल्के होते हैं कि कई लोग इन्हें रोज़ की थकान या पाचन से जुड़ी छोटी-मोटी दिक्कतें समझ लेते हैं। आइए जानते हैं इसके शुरुआती लक्षण- 

1. पेट के दाहिने हिस्से में दर्द

दाहिने रिब केज के ठीक नीचे भारीपन या हल्का दर्द महसूस होना सबसे आम शुरुआती संकेतों में से एक है। यह परेशानी लिवर में सूजन या बढ़ने की वजह से होती है।

2. लगातार थकान और कमज़ोरी

बिना ज़्यादा फिजिकल एक्टिविटी के भी लगातार थकान एक मुख्य लक्षण हो सकता है। अगर आपको अक्सर एनर्जी की कमी या बहुत ज़्यादा कमज़ोरी महसूस होती है।

3. पाचन से जुड़ी समस्याएं

भूख न लगना, इनडाइजेशन, ब्लोटिंग, या बार-बार जी मिचलाना इस बात का संकेत हो सकता है कि आपका लिवर ठीक से काम नहीं कर रहा है। इन लक्षणों को अक्सर नज़रअंदाज़ कर दिया जाता है।

4. पेट का घेरा बढ़ना

 

पेट के ऊपरी हिस्से में बिना किसी वजह के सूजन या कोई उभार दिखना भी फैटी लिवर से जुड़ा हो सकता है। यह लिवर के बढ़ने या फ्लूइड जमा होने की वजह से हो सकता है।