Health Tips- प्री-डायबिटीज होने पर दिखाई देते हैं ये लक्षण, ध्यान ना देने पर हो सकती हैं परेशानियां
- byJitendra
- 20 Aug, 2025
By Jitendra Jangid- दोस्तो आज के युवा अपने जीवन की भागदौड़ और कामकाज में इतने व्यस्त हो गए हैं कि अपनी जीवनशैली और खान पान पर ध्यान नहीं दे पाते हैं, जिसकी वजह से कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं हमें अपना शिकार बना लेती है, ऐसे में बात करें डायबिटीज की तो यह एक ऐसी स्वास्थ्य परेशानी है, जो एक बार हो जाएं तो जीवनभर रहती हैं, ऐसे में प्री-डायबिटीज़ एक ऐसी स्वास्थ्य स्थिति है जिसमें रक्त शर्करा का स्तर सामान्य से ज़्यादा होता है, लेकिन अभी इतना ज़्यादा नहीं होता कि उसे मधुमेह कहा जा सके। आइए जानते हैं प्री-डायबिटीज के लक्षणों के बारे में, जिन पर हमें ध्यान देना चाहिए-

प्री-डायबिटीज़ क्यों होती है?
प्री-डायबिटीज़ तब होती है जब शरीर इंसुलिन का प्रभावी ढंग से उपयोग करने में असमर्थ हो जाता है, जिससे रक्त शर्करा का स्तर बढ़ जाता है। यह इंसुलिन प्रतिरोध कई कारकों के कारण हो सकता है, जिनमें शामिल हैं:
खराब खान-पान की आदतें
शारीरिक गतिविधि की कमी
मोटापा
आनुवंशिक प्रवृत्ति
प्री-डायबिटीज़ के सामान्य लक्षण
लगातार थकान: शरीर के ऊर्जा संतुलन के बिगड़ने के कारण लगातार थकान महसूस होना।
अत्यधिक प्यास और भूख: शर्करा के असंतुलन के कारण खाने के तुरंत बाद बार-बार प्यास और भूख लगना।

अचानक वज़न में बदलाव: तेज़ी से वज़न बढ़ना, खासकर पेट और कमर के आसपास, या बिना किसी कारण के वज़न कम होना।
बार-बार पेशाब आना: शरीर द्वारा अतिरिक्त शर्करा को बाहर निकालने के प्रयास के कारण सामान्य से ज़्यादा बार पेशाब आता है।
त्वचा और दृष्टि संबंधी समस्याएँ: त्वचा पर काले धब्बे, खुजली और धुंधली दृष्टि भी चेतावनी के संकेत हो सकते हैं।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [tv9Hindi]



