Health Tips- पीरियड्स में भूलकर भी नहीं खानी चाहिए ये चीजें, स्वास्थ्य पर होता हैं बुरा असर
- byJitendra
- 11 Oct, 2025
दोस्तो महिलाओं का जीवन बहुत ही संघर्षपूर्ण होता हैं, जिसमें उसे कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है, ऐसी ही एक स्वास्थ्य परेशानी हैं जिससे उन्हें हर महीने सामना करना पड़ता हैं पीरियड्स, इसके साथ अक्सर हार्मोनल परिवर्तन, मूड स्विंग और पेट में तकलीफ जैसी चुनौतियाँ भी आती हैं। इस दौरान आप जो खाते हैं, उसका आपके शरीर पर गहरा असर पड़ सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में बताएंगे जिनके सेवन से तकलीफ बढ़ सकती है, आइए जानते हैं इनके बारे में-

नमकीन खाद्य पदार्थ
ज़्यादा नमक शरीर में पानी जमा होने का कारण बन सकता है, जिससे मासिक धर्म के दौरान पेट फूलना और बेचैनी बढ़ सकती है।
कैफ़ीनयुक्त पेय पदार्थ
चाय, कॉफ़ी और एनर्जी ड्रिंक्स में कैफीन होता है, जो चिंता, चिड़चिड़ापन बढ़ा सकता है और नींद में खलल डाल सकता है।
जंक फ़ूड
ट्रांस फ़ैट से भरपूर खाद्य पदार्थ, जैसे फ़ास्ट फ़ूड और तले हुए स्नैक्स, ऐंठन और पेट फूलने की समस्या को बढ़ा सकते हैं।
प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ
पैकेज्ड स्नैक्स, इंस्टेंट नूडल्स और रेडी-टू-ईट भोजन में अक्सर प्रिज़र्वेटिव होते हैं जो हार्मोनल संतुलन को बिगाड़ सकते हैं।
मसालेदार खाद्य पदार्थ
ज़्यादा मसालेदार भोजन एसिडिटी, पेट दर्द और दस्त का कारण बन सकता है, जिससे मासिक धर्म की तकलीफ़ और भी गंभीर हो सकती है।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [abplivehindi



