Health Tips- इस देश में इनफर्टिलिटी के है सबसे ज्यादा मरीज, जानिए पूरी डिटेल्स

By Jitendra Jangid- दोस्तो आज की भागदौड़ और कामकाज के बोझ के कारण हम अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाते हैं, जिसकी वजह से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हमें अपना शिकार बना लेती हैं, ऐसी ही एक परेशानी हैं इनफर्टिलिटी जो कई दंपत्ति के लिए परेशानी का सबब बनी हुई हैं, दवाइयाँ, सर्जरी या उन्नत प्रजनन तकनीक जैसे उपचार आशा प्रदान कर सकते हैं, लेकिन यह समझना ज़रूरी है कि दुनिया भर में बांझपन की दर कैसे भिन्न होती है, आइए जानते हैं दुनिया का कौनसा देश इनफर्टिलिटी की मार झेल रहा हैं- 

पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र (23.2%)

चीन, जापान, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड जैसे देशों में दुनिया में सबसे ज़्यादा बांझपन दर है।

अमेरिका (20%)

अमेरिका में लगभग 5 में से 1 दंपत्ति बांझपन की समस्या का सामना करता है, जिससे यह एक गंभीर स्वास्थ्य चिंता का विषय बन जाता है।

यूरोप (16.5%)

ब्रिटेन सहित कई देशों में, लगभग हर छठा व्यक्ति बांझपन से जूझ रहा है।

वैश्विक औसत (17.5%)

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, वैश्विक जनसंख्या का लगभग 17.5% हिस्सा बांझपन से ग्रस्त है।

भारत (≈20%)

भारत में बांझपन दर भी बढ़ रही है और यह वैश्विक स्तर पर 20% के उच्च स्तर के करीब है।

Disclaimer: This content has been sourced and edited from [abpliveHindi]