Health Tips- मखाने के साथ भूलकर भी नहीं खानी चाहिए ये चीजें, जानिए इनके बारे में

By Jitendra Jangid- दोस्तो आपने मखाने तो खाएं ही होगें जो स्वाद में बहुत ही अच्छे रहते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह स्वाद के साथ आपके स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होते हैं, मखाने कैल्शियम, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और मैग्नीशियम जैसे आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, यह न केवल वजन नियंत्रित रखने में मदद करता है बल्कि पाचन तंत्र को भी मजबूत रखता है। लेकिन क्या आपको पता हैं इनके सेवन के बाद भूलकर भी इन चीजों का नहीं करना चाहिए सेवन- 

खट्टे खाद्य पदार्थों से बचें

मखाने की तासीर गर्म होती है, जबकि संतरे, नींबू और दही जैसे खट्टे खाद्य पदार्थ ठंडे होते हैं। इन्हें एक साथ खाने से गैस, पेट फूलना और पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है।

तले हुए खाद्य पदार्थों से बचें

मखाने में स्वयं थोड़ा तेल होता है, इसलिए इसे तले हुए खाद्य पदार्थों के साथ खाने से खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ सकता है।

नमकीन या मसालेदार भोजन से बचें

अत्यधिक नमक या मसालों के साथ मखाना खाने से निर्जलीकरण और पेट में जलन हो सकती है। इस तरह से बार-बार खाने से एसिडिटी भी हो सकती है।

 

Disclaimer: This content has been sourced and edited from [abplive]