Health Tips- एक दिन इससे ज्यादा नहीं पीने चाहिए चाय के कप, स्वास्थ्य के लिए होता हैं हानिकारक
- byJitendra
- 16 Aug, 2025
By Jitendra Jangid- दोस्तो अगर हम भारत की तो 90 प्रतिशत लोगो की नींद चाय के बिना नहीं खुलती है, भारतीय अपने दिन की शुरुआत एक कप चाय के साथ करते हैं, गाढ़ी, दूध वाली मसाला चाय से लेकर ताज़गी भरी नींबू वाली चाय तक, इसकी विविधताएँ अनगिनत हैं। चाय आपका पसंदीदा पेय हो सकता हैं लेकिन इसका ज्यादा सेवन आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता हैं, आइए जानते हैं ज्यादा चाय पीने के नुकसानों के बारे में

दैनिक सीमा - स्वस्थ व्यक्तियों को दिन में 2-3 कप तक ही चाय पीनी चाहिए।
अलग-अलग पसंद - कुछ लोग दूध वाली चाय पसंद करते हैं, तो कुछ काली या नींबू वाली चाय पसंद करते हैं—इन दोनों के अपने-अपने फायदे और नुकसान हैं।
ज़्यादा चाय पीने के खतरे - बहुत ज़्यादा चाय पीने से चिंता, नींद में खलल और पाचन संबंधी समस्याएँ हो सकती हैं।
कैफ़ीन की चिंताएँ - चाय में ज़्यादा कैफीन का सेवन एसिडिटी, गैस और पेट की परेशानी का कारण बन सकता है।

संयम ही सबसे ज़रूरी है - ज़्यादातर लोगों के लिए नियमित लेकिन कम मात्रा में चाय पीना सुरक्षित है।
अपनी चाय का आनंद लें - लेकिन याद रखें, इसका स्वाद तब सबसे अच्छा होता है जब इसे संतुलित मात्रा में लिया जाए।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [abpliveHindi]



