Highest Income Company of India- भारत की ये कंपनी कमाती है सबसे ज्यादा पैसा, जानिए इसके बारे में

दोस्तो भारत एक विकासशील देश है जहां कई सफल और प्रभावशाली कंपनियों ने अपना ढेरा जमा रखा हैं, ये कंपनियां राष्ट्रीय बाजार पर अपना दबदबा रखती हैं और दुनिया भर में भी महत्वपूर्ण प्रभाव डालती हैं। बैंकिंग और वित्त से लेकर प्रौद्योगिकी और ऊर्जा तक, ये कंपनियाँ साल-दर-साल तरक्की कर रही हैं और रिकॉर्ड तोड़ रही हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कंपनियों के बारे में बताएंगे- 

1. रिलायंस इंडस्ट्रीज: सफलता का शिखर

 

उद्योगपति मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज भारत की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली कंपनी है। वित्तीय वर्ष 2025 के लिए, रिलायंस ने 80,787 करोड़ रुपये की शानदार कमाई दर्ज की। 

2. भारतीय स्टेट बैंक (SBI): भारतीय बैंकिंग का पावरहाउस

भारत का सबसे बड़ा सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (SBI), 79,017 करोड़ रुपये की कुल कमाई के साथ दूसरे स्थान पर है। 

3. एचडीएफसी बैंक: निजी क्षेत्र का बैंकिंग दिग्गज

तीसरे स्थान पर एचडीएफसी बैंक है, जो भारत के सबसे प्रसिद्ध निजी क्षेत्र के बैंकों में से एक है। एचडीएफसी बैंक ने इस वर्ष कुल 73,440 करोड़ रुपये की आय दर्ज की। 

Disclaimer: This content has been sourced and edited from [AbpliveHindi]