Home Loan Insurance- होम लोन पर इंश्योरेंस लेने से मिलते हैं कई फायदे, आइए जानें
- byJitendra
- 26 Feb, 2026
आज के महंगाई भरे जमाने में घर बनाना बहुत ही बड़ी बात होती हैं, कई लोग अपने सपनों का घर बनाने के लिए होम लोन लेते हैं, जो एक बड़ा फाइनेंशियल कमिटमेंट है, लेकिन इंसान का जीनव अनिश्चिताओं से भरा हुआ हैं, अपने परिवार को अचानक होने वाली घटनाओं से बचाना बहुत ज़रूरी है। ऐसा करने का एक तरीका है अपने होम लोन पर इंश्योरेंस लेना। आइए जानते हैं इसके लेने के फायदों के बारे में-

मौत या गंभीर बीमारी की स्थिति में सुरक्षा
अगर लोन लेने वाले की मौत हो जाती है या उसे कोई गंभीर बीमारी हो जाती है, तो इंश्योरेंस कवर यह पक्का करता है कि बकाया लोन चुका दिया जाए।
दुर्घटना की स्थिति में कवरेज
अगर कोई दुर्घटना हो जाती है और लोन लेने वाला पेमेंट जारी नहीं रख पाता है, तो इंश्योरेंस कंपनी बाकी लोन चुकाने की ज़िम्मेदारी ले लेती है।

आपके अपनों के लिए फाइनेंशियल सिक्योरिटी
होम लोन इंश्योरेंस एक सेफ्टी नेट की तरह काम करता है, यह पक्का करता है कि अचानक होने वाली ज़िंदगी की घटनाएँ आपके परिवार की फाइनेंशियल स्थिरता या उस घर में रहने की उनकी क्षमता में रुकावट न डालें जिसे आपने कड़ी मेहनत से खरीदा है।



