Ikka OTT Release: सनी देओल- अक्षय खन्ना की फिल्म इक्का इस दिन देगी OTT पर दस्तक, डेट नोट कर लें

दोस्तो वो कहते हैं ना किसी का वक्त बदलते हुए टाइम नहीं लगता हैं, ऐसा ही हुआ सुपरस्टार सनी देओल के साथ 2023 से पहले, सनी देओल बॉलीवुड की लाइमलाइट से लगभग गायब हो गए थे। लेकिन, 'गदर 2' की ज़बरदस्त सफलता ने सब कुछ बदल दिया। इस फ़िल्म ने ₹500 करोड़ से ज़्यादा की कमाई करके बॉक्स-ऑफ़िस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए, अब सनी देओल OTT की दुनिया में कदम रखने के लिए तैयार है, आइए जानें कैसे

एक्टर एक ज़बरदस्त कोर्टरूम ड्रामा में नज़र आएंगे, जिसकी चर्चा फ़ैन्स के बीच अभी से ज़ोरों पर है। इस उत्साह को और बढ़ाने का काम अक्षय खन्ना कर रहे हैं, जिनकी 'धुरंधर' और 'छावा' जैसी फ़िल्मों में दमदार एक्टिंग को काफ़ी तारीफ़ मिली है।

सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ​​के डायरेक्शन में बन रही इस फ़िल्म में दीया मिर्ज़ा और तिलोत्तमा शोम भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फ़िल्म 10 जुलाई, 2026 को नेटफ़्लिक्स पर रिलीज़ होगी।

इस फ़िल्म की सबसे बड़ी खासियतों में से एक अक्षय खन्ना का रोल है। 'छावा' और 'धुरंधर' में अपने नेगेटिव किरदारों से दर्शकों को प्रभावित करने के बाद, एक्टर एक बार फिर एक दमदार विलेन का रोल निभाने के लिए तैयार हैं। इस 

दिलचस्प बात यह है कि सनी देओल के लिए कोर्टरूम ड्रामा कोई नई बात नहीं है। 'दामिनी' में एक वकील के तौर पर उनकी शानदार एक्टिंग आज भी सिनेमा प्रेमियों की यादों में बसी है, और उनके कई डायलॉग्स को क्लासिक माना जाता है।

फ़ैन्स के बेसब्री से इंतज़ार करने की एक और वजह है 29 साल बाद सनी देओल और अक्षय खन्ना का स्क्रीन पर एक साथ आना। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या उनकी केमिस्ट्री और आमना-सामना दर्शकों को पसंद आता है या नहीं।