IPL 2026- IPL में इन कप्तानों ने लिए हैं सबसे ज्यादा विकेट, जानिए इनका नाम

दोस्तो इंडियन प्रीमियर लीग 2026 बहुत ही रोमाचंक मौड़ पर चल रही हैं, जहां 6 टीमें टॉप 4 के लिए क्वालिफाई करने की लड़ाई कर रही हैं, दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग में कई दिग्गज कप्तान देखने को मिले हैं, लेकिन उनमें से कुछ ही ऐसे रहे हैं जिन्होंने अपनी टीम की कप्तानी करते हुए गेंद से भी कमाल दिखाया हो। इन कप्तानों ने न सिर्फ कप्तानी के दबाव को बखूबी संभाला, बल्कि एक गेंदबाज के तौर पर भी मैच जिताने वाले प्रदर्शन किए। आइए जानते हैं किन कप्तानों ने लिए सबसे ज्यादा विकेट

1. शेन वॉर्न — 57 विकेट

दिवंगत शेन वॉर्न IPL कप्तान के तौर पर 57 विकेट लेकर इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। इस दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर ने आगे बढ़कर टीम की अगुवाई की राजस्थान की सफलता में अहम भूमिका निभाई।

2. हार्दिक पांड्या — 40 विकेट

भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या कप्तान के तौर पर 68 मैचों में 40 विकेट लेकर दूसरे स्थान पर हैं। उन्हें इस लीग के सबसे बेहतरीन कप्तानों में से एक बना दिया है।

3. पैट कमिंस — 38 विकेट

पैट कमिंस कप्तान के तौर पर सिर्फ 34 मैचों में 38 विकेट लेकर इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। इस ऑस्ट्रेलियाई तेज़ गेंदबाज ने अपनी निरंतरता और अहम मौकों पर विकेट लेने की काबिलियत से फैंस को काफी प्रभावित किया है।

4. अनिल कुंबले — 30 विकेट

पूर्व भारतीय लेग-स्पिनर अनिल कुंबले ने IPL में कप्तानी करते हुए 26 मैचों में 30 विकेट हासिल किए। उनकी ज़बरदस्त पकड़ ने उन्हें मैदान पर एक खतरनाक कप्तान बना दिया था।

5. रविचंद्रन अश्विन — 25 विकेट

अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन कप्तान के तौर पर 28 मैचों में 25 विकेट लेकर इस टॉप-5 लिस्ट को पूरा करते हैं। क्रिकेट की उनकी गहरी समझ और चतुर गेंदबाजी उन्हें इस टूर्नामेंट में एक बेहद कीमती खिलाड़ी बनाती है।