Jokes: एक लड़की अपने बॉयफ्रेंड से फ़ोन पर बात करते हुए पूछा- सो गया मेरा सोना?, रिप्लाई में हाँ आया, लड़की : चल झूठा... पढ़ें जोक्स

Joke 1:

एक शराबी सड़क पर जा रहा था अचानक फिसलकर वह कीचड़ में गिर गया
उसी वक्त बिजली चमकी तो...
शराबी बोला- हे भगवान! एक तो पहले कीचड़ में गिरा दिया और अब फोटो भी खींच रहे हो.

Joke 2:

टीटू- हमारे पड़ोसी बड़े खराब हैं.
शीटू- क्यों...क्या हुआ?
टीटू- कल रात 3:00 बजे वह हमारे घर का दरवाजा पीटने लगे...
शीटू- रात 3:00 बजे... यह भी कोई बात हुई?
टीटू- वही तो शुक्र है कि मैं जगा हुआ था और ढोलक बजाना सीख रहा था...

Joke 3:

एक पागल आईने में देखने के बाद सोचने लगा...यार इसको कहीं देखा है
काफी देर टेंशन में सोचने के बाद बोला...अरे ये तो वही है जो उस दिन मेरे साथ बाल कटवा रहा था.

Joke 4:

एक लेजी बॉय सोफे पर लेटे - लेटे

मम्मी एक गिलास पानी देना...

मम्मी : खुद उठकर लेले.....

लेजी बॉय : प्लीज, मम्मी दे दो ना यार.....

मम्मी : अबकी बार तूने बोला

तो एक थप्पड़ मारूंगी....

लेजी बॉय : ठीक है जब थप्पड़ मारने

आओ तो पानी भी लेते आना !!

Joke 5:

बस कंडक्टर ने गेट पर लटके सभी यात्रियों से कहा

भाइयो गेट पर मत लटको, सभी लोग अन्दर आ जाओ

पर किसी ने भी कंडक्टर की बात नहीं सुनी....

बस कंडक्टर ने फिरसे कहा : तुम्हे तुम्हारी बीवी की कसम,

सभी अंदर आ जाओ....

बस यहीं सुनते ही जो यात्री सीट पर बैठे थे

वो सब भी जाकर गेट पर लटक गए !!

Joke 6:

एक लड़की अपने बॉयफ्रेंड से फ़ोन पर बात करते हुए....

सो गया मेरा सोना....

रिप्लाई में हाँ आया....

लड़की : चल झूठा फिर रिप्लाई कैसे दिया मेरे सोना ने

रिप्लाई में : बेटा, मैं सोना का बाप बोल रहा हूँ

कल तेरे सोना का EXAM है,

अगर वो फैल हो गया ना

तो तेरे सोना को इतना मारूंगा की

वो सोने लायक नहीं रहेगा !!