Jokes: एक महिला का दर्द:मेरा दुख़ सुनोगे तो तुम़ भी रो दोगे, स्कूल टाइम में जो लड़का मुझे छुप़ छुप़कर देख़ता था, वो बडा होकर... पढ़ें मजेदार जोक्स

Joke: 1

एक बार राजा के दरबार मै एक फ़कीर गाना गाने जाता है
फ़कीर बहुत अच्छा गाना गाता है।

राजा कहते हैंइसे खूब सारा सोना दे दो।

फ़कीर और अच्छा गाता है।

राजा कहते हैं इसे हीरे जवाहरात भी दे दो।

फकीर और अच्छा गाता है।

राजा कहते हैं इसे असरफियाँ भी दे दो।

फ़कीर और अच्छा गाता है।

राजा कहते हैं इसे खूब सारी ज़मीन भी दे दो।

फ़कीर गाना गा कर घर चला जाता है और अपने बीबी बच्चों से कहता है

आज हमारे राजा जी ने गाने का खूब सारा इनाम दिया।

हीरे,जवाहरात,सोना,ज़मीन, असरफियाँ बहुत कुछ दिया।

सब बहुत खुश होते हैं

कुछ दिन बीते फ़कीर को अभी तक मिलने वाला इनाम नही पहुँचा था...

फ़कीरे दरवार में फिर पहुँचा...

कहने लगा राजा जी आप के द्वारा दिया गया इनाम मुझे अभी तक नहीं मिला।

राजा कहते हैं ..,,,

अरे फ़कीर ये लेन देन की बात क्या करता है।

तू मेरे कानों को खुश करता रहा...

और मैं तेरे कानों को खुश करता रहा।

फकीर बेहोश

Joke 2:

एक आदमी हाथ धो के महिला के पीछे पड़ा था..

फिर महिला ने मुँह धो के दिखा दिया !!
बात खत्म।।।


Joke 3:

गुप्ताजी का अपनी गर्ल फ्रेंड को आखिरी खत…
रीचार्ज तक ठीक था जानू …
….पर ये चालान छुड़ाने वाला प्यार
हमसे ना हो पायेगा. मुझे भूल जाना…

Joke 4:

एक महिला का दर्द:

मेरा दुख़ सुनोगे तो तुम़ भी रो दोगे, स्कूल टाइम में जो लड़का मुझे

छुप़ छुप़कर देख़ता था, वो बडा होकर

डॉक्टर बन गया है अब देखनें की फीस लेता है!

Joke 5:

पति- अगर मैं खो गया तो आप क्या करेंगे?
पत्नी - मैं अखबार में इश्तेहार दूंगी.
पति - तुम कितनी अच्छे हो, क्या लिखोगी?
पत्नी - जहां भी रहो खुश रहो.