Jokes: पत्नी पति से- जानू! मेरे जन्मदिन पर गिफ्ट में मुझे गहने देना, पति- ठीक है, जरूर दूंगा, पढ़ें आगे..

Joke 1:

पत्नियां पति से एक ही स्थिति में
हार स्वीकार करती हैं...!
.
.
.
बस हार सोने का होना चाहिए...!

Joke 2:

रविवार को एक पति गुस्से में मेडिकल स्टोर पर गया.
पति- भाई मेरी बीवी सारा दिन चूं चपड़ करती रहत है.
केमिस्ट- तो इसमें मैं क्या कर सकता हूं.
पति- कोई ऐसी दवा दीजिए, जिससे उसकी चूं चपड़ बंद हो जाए.
केमिस्ट- भाई, ऐसी कोई दवा होती तो मैं संडे को दुकान खोलकर क्यों बैठता.

Joke 3:

पत्नी पति से- जानू! मेरे जन्मदिन पर गिफ्ट में मुझे गहने देना.
पति- ठीक है, जरूर दूंगा.
पत्नी- मैंने जन्मदिन पर गिफ्ट में गहने मांगे और तुमने खाली 'डिब्बा' दिया.मुझे फ्रेंड्स के सामने कितनी शर्म आई.
रामू- पगली! शर्म ही तो औरतों का गहना है. पहन लो.

Joke 4:

फूफा- भतीजे और बताओ! आगे का क्या प्लान है...
भतीजा- बस आपके जाते ही बिस्कुट खाऊंगा...क्योंकि, नमकीन और मिठाई तो आपने छोड़ी नहीं..

Joke 5:

पापा-बेटे से- बेटा एक सिगरेट का पैकेट ले आना.
बेटा- ओके, पापा
पापा- लेकिन, चेक करके सही लाना.
बेटा- थोड़ी देर में, ये लीजिए पापा.
पापा- इसमें 1 सिगरेट कम क्यों है.बेटा- आपके आदेशानुसार, चेक करके लाया हूं, इसलिए.