Knowledge: फैक्ट्रियों की छत पर घूमती ये गोल चीज आखिर क्या है? 90% लोग नहीं जानते होंगे, जानें कारण

PC: prabhatkhabar

आपने अक्सर कारखानों की छत पर गोलघूमती हुई चीज देखी होगी. क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर वो क्या है? इसी के बारे में हम आपको आज जानकारी देने जा रहे हैं।

दरअसल फैक्ट्रियों की छतों पर गोल-गोल घूमती स्टील की चीज 'टर्बो वेंटिलेटर' (Turbo Ventilator) होती है। इसका काम अंदर की गर्म हवा को बाहर निकालकर हवा के प्रवाह को बेहतर बनाना है जिस से फैक्ट्री के अंदर काम करने वाले लोगों के लिए वातावरण सही बना रहे।

यह वेंटिलेटर वास्तव में 'वेंटिलेशन' के लिए लगाया जाता है, जिससे औद्योगिक शेड, वेयर हाउस, और केमिकल इंडस्ट्रीज़ में काम करने वाले लोगों के लिए बेहतर वातावरण बनता है। इन्हे एयर वेंटिलेटर, टर्बाइन वेंटिलेटर या रूफ एक्सट्रैक्टर जैसे विभिन्न नामों से भी जाना जाता है।

लेकिन ये फैक्ट्री की छत पर ही क्यों लगते हैं?

वैज्ञानिक सिद्धांत के अनुसार गर्म हवा, ठंडी हवा की तुलना में हल्की होने के कारण ऊपर उठती है। जैसे ही एक कमरे या किसी भी स्थान में गर्म हवा भर जाती है, वो ऊपर उठती है, जिससे तापमान गर्म हो जाता है।  टर्बो वेंटिलेटर इस गर्म हवा को खत्म करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।