Lucknow University : फाइन जमा कराने गई छात्रा को किया बैड टच और फिर जबरदस्ती करने लगा ऐसा... मामला दर्ज
- byVarsha
- 08 Mar, 2025
लखनऊ यूनिवर्सिटी में एक छात्रा के साथ दुर्व्यवहार का मामला बेहद ही अधिक चर्चा में है। विश्वविद्यालय के एक कर्मचारी विवेक ने PG छात्रा को गलत तरह से छूआ और उसके बाद उसे जबरन किस करने की भी कोशिश की। इस घटना के बाद सैंकड़ों छात्राओं ने विश्वविद्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन किया और काम करने वाले कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाही करने की मांग की।
घटना का पूरा विवरण
PG छात्रा के अनुसार, छात्रा हॉस्टल ऑफिस में अपनी फाइन जमा कराने गई थी। उस समय ऑफिस में कर्मचारी विवेक के अलावा कोई नहीं था। आरोप है कि इसी दौरान कर्मचारी ने छात्रा को अकेला पाकर उसे गलत तरह से टच किया और उसे किस करने की कोशिश की। छात्रा ने किसी तरह वहां से भागकर मामले की सूचना दी।
इस घटना के बाद परिसर में आक्रोश फैल गया। छात्राओं ने रातभर विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन किया और आरोपी के खिलाफ त्वरित कार्यवाही की मांग की।
विश्वविद्यालय प्रशासन की प्रतिक्रिया
विश्वविद्यालय प्रशासन ने आरोपी कर्मचारी विवेक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं विश्वविद्यालय के कुलपति ने एक विशेष जांच कमेटी गठित करने की घोषणा की है, जो इस मामले की पूरी जांच करेगी।
पुलिस की भूमिका
स्थानीय पुलिस ने छात्रा का बयान दर्ज किया है। आरोपी विवेक के खिलाफ धारा 354 और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।



