नग्न रहने वाली महिला नागा साधु अपने पीरियड्स के दिनों में आखिर क्या करती है? जानें यहाँ
- bySagar
- 19 Nov, 2024
pc: inkhabar
हाल ही में सोशल मीडिया पर नागा महिला साधुओं का वीडियो वायरल हो रहा था जिसमे वे बिना कपड़ो के नजर आ रही थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला नागा साधु पूरे शरीर में मिट्टी लगाए बिना कपड़ों के घूमती नजर आ रही है। उसे लोग घूर-घूर कर देख रहे थे। तभी कुछ महिला पुलिसकर्मी उन्हें पकड़ लेती है और नहला कर वस्त्र पहनाती हैं। वहीँ एक अन्य जगह देखा जा सकता है कि महिला नागा साधु बिना कपड़ों के ही पूजा कर रही है। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल होगा कि ये नागा महिला साधु पीरियड्स के समय में क्या करती है?
पीरियड में कैसे रहती हैं?
महिला नागा साधु ऐसे ही आसानी से कहीं नजर नहीं आती और लोगों के सामने कम ही नजर आती है। ये एकांत में अपनी तपस्या में लीन रहती है लेकिन अब प्रयागराज में महाकुंभ लगने वाला है तो उसमें बड़ी संख्या में वो भी दिखाई देंगी। दरअसल महिला नागा साधू निवर्स्त्र नहीं रहती बल्कि गेरुआ रंग के कपड़े पहनती है। ये लिबाज बिना सिला होता है ऐसे में पीरियड के दिनों में उन्हें दिक्कत नहीं होती। पुरुष नागा साधुओं को सार्वजानिक जगहों पर नग्न रहने की अनुमति मिली हुई है लेकिन महिला को नहीं।
रहना पड़ता है ब्रह्मचारी
महिलाएं जब दीक्षा लेकर नागा साधु बन जाती हैं तो उन्हें वस्त्र धारण करने पड़ते हैं। ये अपने माथे पर तिलक भी लगाती हैं। नागा साधु बनने से पहले महिला को 6 से 12 साल तक ब्रह्मचर्य का पालन करना पड़ता है।




