Offbeat: रामचरितमानस में लिखे हैं कलयुग से जुड़े ये रहस्य जो आज हो रहे है सच साबित, जानकर उड़ जाएंगे होश
- bySagar
- 18 Nov, 2024
pc: FataFat News
कलयुग से जुड़ी कई भविष्यवाणियां भविष्यपुराण से लेकर विष्णुपुराण तक में की गई है और प्राचीन ग्रंथों जैसे गीता आदि में भी कलयुग के बारे में बताया गया है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि तुलसीदास द्वारा लिखी गई रामचरितमानस मानस में भी कलयुग का वर्णन मौजूद है।
रामचरितमानस में तुलसीदास जी ने कलयुग के बारे में जो भविष्वाणियां या वर्णन किया है वो आज सच साबित हो रहा है।
रामचरितमानस की मानें तो कलयुग का आने वाला समय आज की तुलना में बहुत अधिक मुश्किल और डराने वाला होगा। जैसे जैसे कलयुग आगे बढ़ेगा वैसे ही पाप बढ़ते चले जाएंगे और मानवीय मूल्यों का भी ह्रास होगा।
गोस्वामी तुलसीदास जी ने रामचरितमानस के बारे में ये भी कहा है कि मन, कर्म और वचन से झूठ बोलने वाले लोगों का मान सम्मान होगा। इसके अलावा पारिवारिक संबंधों की मर्यादा समाप्त हो जाएगी। लोग बेहद ही लालची हो जाएंगे।
कलयुग में ऐसे लोग ज्ञानी कहलाएंगे जो पराई स्त्री की तरफ आसक्त होंगे और स्त्रियों के साथ गलत व्यवहार होगा।






