lifestyle
Parenting Tips: मां की इन गलत आदतों से शिशुओं को हो सकता है संक्रमण, इन्हें जल्द सुधारें
- bySagar
- 06 Mar, 2025
हर माता-पिता का सपना होता है कि उनका बच्चा एक स्वस्थ और खुशहाल जीवन जीए। इसके लिए वे हर छोटी-बड़ी बात का ध्यान रखते हैं, लेकिन कई बार अपनी कुछ आदतों की वजह से बच्चे की सेहत पर विपरीत असर पड़ता है। खासतौर पर उन माता-पिता के लिए यह जानकारी जरूरी है जिनके घर हाल ही में नवजात शिशु का आगमन हुआ है या जिनके बच्चे अभी छोटे हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताएंगे, जिनका असर सीधा बच्चे की सेहत पर पड़ सकता है और जिनसे बच्चे को संक्रमण का खतरा भी हो सकता है। आइए, जानते हैं इन गलतियों के बारे में।
- हाथ में धागा बांधना
कई माता-पिता अपने नवजात शिशु की कलाई पर काला धागा या डिजाइनर धागा बांधने की आदत डालते हैं, जो बिल्कुल गलत है। ऐसा करने से बच्चे के हाथ बार-बार मुंह में जाते हैं, जिससे धागे पर जमा गंदगी और बैक्टीरिया बच्चे के शरीर में प्रवेश कर सकते हैं और संक्रमण का कारण बन सकते हैं। इसके अलावा, अगर बच्चा मोती वाले धागे को पहनता है, तो वह इन्हें निगल भी सकता है, जिससे गले में फंसने की संभावना होती है और सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। - नाक और कान में तेल लगाना
कुछ माता-पिता बच्चे के नाक, कान या प्राइवेट हिस्सों में तेल डाल देते हैं, जो कि बेहद हानिकारक हो सकता है। इससे बच्चे को संक्रमण का खतरा काफी बढ़ सकता है। आपको इस आदत को तुरंत बदलना चाहिए और तेल का इस्तेमाल केवल बच्चे की मालिश के लिए करना चाहिए।
इन गलतियों को पहचानकर इन्हें सुधारने से आप अपने बच्चे की सेहत का ख्याल रख सकते हैं और उसे संक्रमण से बचा सकते हैं।



