यदि आपके घर में छोटे बच्चे हैं, तो उन्हें हर रोज गले लगाना बेहद फायदेमंद हो सकता है। जब आप नियमित रूप से उन्हें गले लगाते हैं, तो इसके कई सकारात्मक प्रभाव होते हैं। बच्चों को गले लगाने से न केवल उन्हें मानसिक शांति मिलती है, बल्कि इससे उनके शारीरिक स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक असर पड़ता है। यही कारण है कि विशेषज्ञ बच्चों को रोजाना गले लगाने की सलाह देते हैं। इस लेख में हम आपको उन फायदों के बारे में बताएंगे जो बच्चों को गले लगाने से होते हैं।
- रिश्ते में मजबूती आती है
जब आप अपने बच्चे को गले लगाते हैं, तो उनके शरीर में खुशी से जुड़े हार्मोन रिलीज होते हैं, जिससे उनका मूड बेहतर होता है और उन्हें सुरक्षा का अहसास होता है। इसके साथ ही, यह आपके और आपके बच्चे के रिश्ते को भी मजबूत करता है। - ऑक्सीटोसिन हार्मोन का स्तर बढ़ता है
बच्चों को गले लगाने से उनके शरीर में ऑक्सीटोसिन हार्मोन का स्तर बढ़ता है, जो प्यार और घनिष्ठता को बढ़ाता है। यह बच्चों के शरीर को जल्दी ठीक होने में मदद करता है, जैसे चोटों या घावों में सुधार और बिना वजह की क्रेविंग्स से बचाव। - बच्चे मानसिक रूप से तेज होते हैं
जब आप अपने बच्चों को गले लगाते हैं, तो यह उनके मानसिक विकास में भी मदद करता है। विशेषज्ञों के अनुसार, गले लगाने से बच्चों का दिमाग तेज और अधिक सक्रिय होता है। - स्ट्रेस कम होता है
जैसा कि पहले बताया गया है, गले लगाने से बच्चों के शरीर में ऑक्सीटोसिन हार्मोन का स्तर बढ़ता है, जिससे कोर्टिसोल (स्ट्रेस हार्मोन) नियंत्रित रहता है और बच्चे को स्ट्रेस का अनुभव कम होता है। - आत्मविश्वास में वृद्धि होती है
बच्चों को रोजाना गले लगाना उनका आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करता है। यह उन्हें जीवन के प्रति एक सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में मदद करता है और यह अहसास होता है कि उनका परिवार उनसे बहुत प्यार करता है।
गले लगाना बच्चों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए एक बहुत ही अच्छा आदत है, जिसे आपको रोजाना अपनाना चाहिए।



