Ration Card e-KYC: राशन कार्ड धारकों के लिए अहम अपडेट! अब घर बैठे करें ई-केवाईसी, अपात्र लाभार्थियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
- bySagar
- 04 Mar, 2025
राशन कार्ड धारकों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। अब राशन कार्ड धारकों को e-KYC करवाने की समय सीमा 15 मार्च 2025 तक बढ़ा दी गई है। पहले यह प्रक्रिया केवल राशन दुकानों पर ई-पॉस मशीन के जरिए की जाती थी, लेकिन अब आप घर बैठे अपने मोबाइल से आसानी से e-KYC कर सकते हैं। सरकार ने नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ‘मेरा e-KYC’ मोबाइल ऐप लॉन्च किया है, जिसके जरिए आप बिना राशन दुकान पर जाए, अपने और अपने परिवार के सभी सदस्यों की e-KYC पूरी कर सकते हैं।
e-KYC के लिए जरूरी ऐप्स
इसके लिए दो ऐप्स डाउनलोड करना आवश्यक हैं:
- आधार फेस आरडी सेवा ऐप
- मेरा e-KYC मोबाइल ऐप
इन ऐप्स का उपयोग करके आप फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक से तुरंत e-KYC पूरा कर सकते हैं।
e-KYC क्यों जरूरी है?
सरकार द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत सस्ते दामों पर अनाज उपलब्ध कराया जाता है, लेकिन इसमें कई अपात्र लोग भी इसका लाभ उठा रहे थे। अब सरकार ने इस पर कड़ा कदम उठाते हुए सभी राशन कार्ड धारकों के लिए e-KYC को अनिवार्य कर दिया है। इससे अपात्र लाभार्थियों की पहचान की जाएगी और उनका राशन कार्ड रद्द किया जाएगा।
अपात्र लाभार्थियों पर कार्रवाई
सरकार ने स्पष्ट किया है कि जो लोग बिना पात्रता के राशन का लाभ ले रहे हैं, उनसे अब वसूली की जाएगी। अगर उन्होंने स्वेच्छा से नाम हटाने का विकल्प नहीं चुना, तो उनसे ब्याज सहित वसूली की जाएगी। इसके अलावा, अपात्र सरकारी कर्मचारियों की लिस्ट तैयार की जा रही है, और उनके वेतन से कटौती का आदेश भी जारी किया जाएगा।
यदि आप पात्र नहीं हैं और फिर भी योजना का लाभ उठा रहे हैं, तो जल्द ही आपके पास नोटिस पहुंच सकता है।



