Jokes: एक बार दामाद शराब पी कर घर लौटा, फिर ससुराल वालों से बचने के लिए करने लगा ऐसा काम, पढ़ें मजेदार जोक्स


Joke 1:

चिंटू और मिंटू बात करते हुए
चिंटू – यार कल रात घर देर से पहुंचा, डोरबेल बजाई पर बीवी ने दरवाजा खोला ही नहीं!
पूरी रात सड़क पर गुजारी
मिंटू – फिर सुबह बीवी की खबर ली या नहीं?
चिंटू- नहीं यार, सबेरे दारू उतरी तो याद आया, अभी तो मेरी शादी ही नहीं हुई है,
और चाबी तो जेब में थी.

Joke 2:

वैलेंटाइन डे के 7 दिन पहले एक गिफ्ट शॉप पर वकील साहब गए 
उन्होंने 40 खूबसूरत कार्ड ख़रीदे और सब पर उन्होंने भेजने वाले की जगह लिखा –“हैल्लो जान !! पहचान गए ना ? शाम को मिलो, “आई लव यू ”। 
दुकानदार ने पूछा- ये क्या मामला है? तो
वकील साहब ने बताया- पिछले वैलेंटाइन डे पर आस पास की कालोनी में ऐसे ही 20 कार्ड भेजे थे। 
कुछ ही दिन में तलाक के चार केस मिल गए थे। इस बार 40 कार्ड भेज रहा हूं। 
दुकानदार बेहोश

Joke 3:

सहेली- वाह बहन तू तो चुनाव लड़ रही है।
औरत- हां और देखना मैं पक्का जीतूंगी।
सहेली- अच्छा तुझे ये चुनाव लड़ने का ख्याल कहां से आया।
औरत- अरे जब भी मेरी अपने पति से लड़ाई होती है, तो मैं ही तो जीतती हूं।

Joke 4:

मास्टर जी- 'संगठन में ही शक्ति है' का एक अच्छा सा उदाहरण दो।
छात्र- जेब में एक बीड़ी हो तो टूट जाती है और पूरा बंडल हो तो नहीं टूटता
अब मास्टर जी के समझ नहीं आ रहा डांटू या तारीफ करूं?

Joke 5:

मच्छर का बच्चा पहली बार
उड़ा, जब वापिस आया तो
मच्छर के पापा ने पूछा: कैसा लगा उड़कर?
मच्छर का बच्चा बोला: बहुत अच्छा..
जहां भी गया, लोग तालियां बजा रहे थे।

Joke 6:

एक बार एक दामाद शराब पी कर घर लौटा
फिर ससुराल वालों से बचने के लिए चुपचाप लैपटॉप खोल कर काम करने लगा
ससुर-आज फिर पी के आए हैं?
दामाद- नहीं
ससुर- तो, सूटकेस खोल के क्या रेडियो स्टेशन लगा रहे हैं