Jokes: प्रेमिका: कुछ ऐसा कहो न जिससे मेरी दिल की धड़कन तेज हो जाये, मेरा दिल जोर- जोर से धड़के, मुझे कुछ कुछ हो!, पढ़ें मजेदार जोक्स

Joke 1:

प्रेमिका: कुछ ऐसा कहो न जिससे मेरी दिल की धड़कन तेज हो जाये, 
मेरा दिल जोर- जोर से धड़के, मुझे कुछ कुछ हो!
प्रेमी: भाग तेरा भाई आ रहा है!

Joke 2:

एक रईसजादे का दिल एक लड़की पर आ गया. उसने लड़की के पिता के पास प्रस्ताव भेजा कि यदि वह अपनी लड़की की शादी उसके साथ करेगा तो वह उसे लड़की के वजन के बराबर सोना देगा.
लड़की के पिता ने जवाब दिया:  “मुझे कुछ वक्त चाहिए”.
रईसजादे ने पूछा:  “सोचने के लिए ?”
लड़की के पिता ने कहा:  “नहीं …. लड़की का वजन बढाने के लिए !”

Joke 3:

बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड साथ में बाजार जा रहे थे, तभी पास से निकली एक लड़की ने लड़के को हौले से कुछ कहा।
गर्लफ्रेंड: कौन थी वह? 
बॉयफ्रेंड: तू प्‍लीज, मेरा दिमाग खराब मत कर. अब वह भी यही सवाल करेगी।

Joke 4:

ट्रैफिक सिग्नल पर बॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड से: जान मैं तुम्हारी आंखों में सारा जहां देख सकता हूं.
पास में खड़ा एक बिना हेलमेट वाला आदमी बोला: भाई साहब मुझे बस इतना बता दो कि आगे चौराहे पर कोई हेलमेट चेक करने वाला तो नहीं बैठा।

Joke 5:

लड़की : शो गया मेरा शोना ? 
लड़का : हाँ
लड़की : तो फिर reply कैसे किया मेरे शोने ने ?
लड़का : मैं शोने का बाप बोल रहा हूँ.. बहूरानी सो जाओ अब 
Exam है कल तेरे शोने का …. अगर फेल हो गया ना तेरा शोना तो मैं तेरे शोने को इतना मारूँगा कि सोने लायक नहीं बचेगा…. समझी