झारखंड में इस साल होली के दौरान शराब की बिक्री में रिकॉर्ड वृद्धि होने की संभावना है। अनुमान है कि इस बार बिक्री 100 करोड़ रुपये के पार जा सकती है, जबकि पिछले साल तीन दिनों में लगभग 92 करोड़ रुपये की शराब बिकी थी। 2023 में यह आंकड़ा लगभग 70 करोड़ रुपये का था।
पिछले साल सबसे ज्यादा शराब की बिक्री रांची में हुई थी, जहां करीब 13 करोड़ रुपये की शराब बिकी। इसके बाद धनबाद और हजारीबाग जैसे जिलों में भी उच्च बिक्री देखी गई थी। इस साल भी इन जिलों में शराब की बिक्री का अनुमान सबसे अधिक है।
अवैध शराब पर कड़ी कार्रवाई
झारखंड में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए सभी जिलों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। हाल ही में कई जिलों में अवैध शराब के पकड़े जाने की घटनाएं सामने आई हैं, और इसके खिलाफ लगातार छापेमारी की जा रही है।
राजस्व लक्ष्य
वित्तीय वर्ष 2025-26 में शराब से राज्य का राजस्व बढ़ाने का लक्ष्य 2700 करोड़ रुपये रखा गया है। एमआरपी से अधिक कीमत पर शराब बेचने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



