Sexual Health: शीघ्रपतन, नपुंसकता को जड़ से खत्म कर देगी ये आयुर्वेदिक औषधि, करें सेवन और फिर देखें कमाल
- byVarsha
- 10 Mar, 2025
pc: ranginduniya
पुरुषों में आज के समय में यौन स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं आम है जिनमे शीघ्रपतन और नपुंसकता आदि शामिल है। इन समस्याओं के कारण न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक तनाव भी बढ़ता है । हालांकि, आयुर्वेद में इस समस्या का एक असरदार उपाय है और वो है कौंच के बीज। यह प्राकृतिक उपचार न केवल सुरक्षित है बल्कि लंबे समय तक चलने वाले परिणाम भी देता है। ये आपकी इस समस्या का जड़ से समाधान कर देगा।
कौंच के बीज क्या हैं?
कौंच एक प्राकृतिक जड़ी-बूटी है, जिसके बीजों को आयुर्वेद में “कपिकच्छू” के नाम से जाना जाता है। ये यौन स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं में बेहद ही असरदार उपाय है। इसमें मौजूद एल-डोपा (L-Dopa) नामक तत्व शरीर में डोपामाइन के स्तर को बढ़ाता है।
कौंच के बीज के फायदे
1. शीघ्रपतन को रोकें: कौंच के बीज यौन सहनशक्ति को बढ़ा कर शीघ्र पतन की समस्या को जड़ से खत्म कर सकता है।
2. नपुंसकता का इलाज: यह बीज टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बढ़ाकर नपुंसकता को दूर करता है।
3. स्पर्म काउंट बढ़ाए: यह पुरुषों में शुक्राणुओं की संख्या और क्वालिटी को सुधारता है।
कौंच के बीज का उपयोग कैसे करें?
इसका उपयोग आप पाउडर के रूप में या कैप्सूल के रूप में कर सकते हैं लेकिन इस से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
This news has been sourced and edited from rangin duniya



