Skin Care Tips- क्या डार्क सर्कल ने कर रखा हैं परेशान, जानिए इसका कारण

दोस्तो दुनिया का प्रत्येक इंसान खूबसूरत दिखना चाहता है, लेकिन खराब जीवनशैली और खानपान की वजह से उनके चेहरे पर बुरा असर डालती है, सबसे आम समस्याओं में से एक हैं आंखों के नीचे डार्क सर्कल, जो नींद पूरी ना होने से होते है, लेकिन क्या आपको पता हैं दूसरी वजहों से भी आपको डार्क सर्कल हो सकते हैं, आइए जानते हैं न कारणों के बारे में- 

1. आयरन की कमी

अच्छी नींद लेने के बाद भी, आयरन का लेवल कम होने से डार्क सर्कल हो सकते हैं। आयरन की कमी से खून में ऑक्सीजन की सप्लाई कम हो जाती है।

2. डिहाइड्रेशन

जब शरीर में पानी की कमी होती है, तो आँखों के नीचे की स्किन पतली, सूखी और बेजान हो जाती है, जिससे डार्क सर्कल हो जाते हैं।

3. एलर्जी या साइनस की दिक्कतें

एलर्जी से आपकी आँखों के नीचे की नसों में खून जमा हो सकता है, जिससे वे काली दिखने लगती हैं। साइनस कंजेशन भी इसमें एक वजह है। 

4. स्ट्रेस और एंग्जायटी

ज़्यादा स्ट्रेस ब्लड फ्लो पर असर डालता है और आंखों के नीचे के टिशू को कमज़ोर करता है, जिससे समय के साथ कालापन आ जाता है।

5. बहुत ज़्यादा स्क्रीन टाइम

फ़ोन या लैपटॉप पर ज़्यादा देर तक रहने से आंखों पर ज़ोर पड़ता है, जिससे पिगमेंटेशन बढ़ जाता है।

6. खराब नींद

भले ही आप 8 घंटे सोते हों, फिर भी गहरी नींद की कमी से डार्क सर्कल हो सकते हैं।