Skin Care Tips- क्या आपको काली गर्दन की वजह से होना पड़ता हैं शर्मिंदा, ऐसे करे काली गर्दन को गोरी

By Jitendra Jangid- दोस्तो हम अक्सर अपने चेहरे पर अधिक ध्यान देते हैं, क्योंकि वो सबको दिखता हैं, चेहरे को चमकाने के लिए हम महंगे उत्पादों का इस्तेमाल करते है। लेकिन इस चेहरे की देखभाल में हम अपने शरीर के उन अंगों को भूल जाते हैं, जिन पर हमारी नजर नहीं जाती हैं। जैसे की हमारी गर्दन, जिस पर हम ध्यान नहीं दे पाते हैं, नतीजतन, जमा गंदगी, टैन और देखभाल की कमी के कारण गर्दन काली और बेजान हो सकती है। अगर आप भी काली गर्दन से परेशान हैं, तो इन चीजों का करें इस्तेमाल-

कच्चे आलू का रस

गर्दन का कालापन हल्का करने का सबसे तेज़ तरीका कच्चे आलू का रस, आलू में ऐसे एंजाइम होते हैं जो त्वचा को हल्का करने में मदद करते हैं। बस कच्चे आलू से ताज़ा रस निकालें और इसे काली गर्दन पर लगाएँ। 

हल्दी का पेस्ट

हल्दी अपनी प्राकृतिक त्वचा को चमकाने वाले गुणों के लिए जानी जाती है। यह उपाय गंदगी, टैन और काले धब्बों को हटाने में मदद करता है, जिससे गर्दन चमकदार दिखती है।

दही और नींबू का पेस्ट

दही और नींबू दोनों ही त्वचा की रंगत निखारने के लिए बेहतरीन हैं। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा को धीरे-धीरे एक्सफोलिएट करता है, जबकि नींबू टैन को हटाने और त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करता है। 

बेसन और हल्दी का पैक

बेसन और हल्दी का मिश्रण गर्दन के कालेपन के लिए एक और कारगर उपाय है। यह मिश्रण एक सौम्य स्क्रब की तरह काम करता है जो मृत त्वचा कोशिकाओं, गंदगी और अतिरिक्त तेल को हटाता है। 

Disclaimer: This content has been sourced and edited from [ZeeNewsHindi]