Skin Care Tips- क्या सिर की खुजली ने परेशाना कर रखा है, राहत के लिए करें ये उपाय
- byJitendra
- 12 Sep, 2025
दोस्तो बारिश का मौसम हमें भीणष गर्मी से राहत प्रदान करता हैं लेकिन अपने साथ कई स्वास्थ्य समस्याएं लेकर आता है, ऐसी ही एक समस्या हैं सिर में खुजली, जो एक आम समस्या हैं, लेकिन इसे नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए। लगातार खुजली कई कारणों से हो सकती है, जिसमें रूसी से लेकर संक्रमण तक शामिल हैं। आइए जानते हैं इसके कारण और उपायों के बारे में-

सिर की खुजली के कारण
रूसी: सिर की त्वचा पर पपड़ी जमने से अक्सर लगातार खुजली होती है।
बैक्टीरियल या फंगल संक्रमण: ये सिर की त्वचा में जलन पैदा कर सकते हैं और असुविधा पैदा कर सकते हैं।
सूखी खोपड़ी: नमी की कमी से सिर की त्वचा रूखी और खुजलीदार हो जाती है।
सिर की खुजली के घरेलू उपचार
नींबू का रस: नींबू रूसी और फंगल संक्रमण से लड़ने में मदद करता है। इसे दही में मिलाकर सिर की त्वचा पर लगाने से आराम मिलता है।

एप्पल साइडर विनेगर: सेब के सिरके को पानी में मिलाकर अपने सिर की त्वचा पर लगाएं। इससे रूसी और खुजली दोनों कम होती है।
नारियल तेल + नीम के पत्ते: नीम के पत्तों में मिला गर्म नारियल तेल संक्रमण को कम कर सकता है और खुजली को प्रभावी ढंग से शांत कर सकता है।
प्याज का रस: अगर जूँ या संक्रमण के कारण खुजली हो रही है, तो प्याज का रस सिर पर लगाने से आराम मिल सकता है। कुछ देर बाद इसे धो लें।
टी ट्री ऑयल: यह तेल फंगल इन्फेक्शन और डैंड्रफ दोनों को नियंत्रित करता है। नारियल तेल में कुछ बूँदें मिलाकर सिर पर लगाएँ।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [JagranHindi]




