Teeth Care Tips- क्या दांतों की कैविटी से परेशान हैं, जानिए इसके घरेलू नुस्खें

दोस्तो शरीर के अन्य अंगों की तरह हमारे दांत भी हमारे लिए बेहद जरूरी है, जिन्हें साफ और कमजोर होने से बचाना चाहिए, ऐसे में खराब खान पान और जीवनशैली की वजह से दांत खराब होने का डर सता देता हैं, एक आम समस्या जो लोगो को परेशान करती है, दांतों में सड़न, कैविटी तब होती है जब बैक्टीरिया दांतों के इनेमल को नुकसान पहुँचाते हैं, जिससे संवेदनशीलता और बेचैनी होती है। अगर इसका इलाज न किया जाए, तो ये गंभीर दांत दर्द, संक्रमण और यहाँ तक कि दांतों के झड़ने का कारण भी बन सकते हैं। आइए जानते हैं इसके घरेलू नुस्खों के बारे में- 

1. सरसों का तेल, हल्दी और नमक का पेस्ट

सरसों का तेल, हल्दी और एक चुटकी नमक मिलाकर पेस्ट बनाएँ।  यह मिश्रण अपने जीवाणुरोधी गुणों के कारण सूजन को कम करने और दर्द से राहत दिलाने में मदद करता है।

 

2. गर्म पानी और हींग का कुल्ला

थोड़ी सी हींग को गर्म पानी में मिलाएँ और इससे कुल्ला करें। हींग में प्राकृतिक दर्द निवारक और जीवाणुरोधी गुण होते हैं जो दांत दर्द को कम करने और संक्रमण से लड़ने में मदद कर सकते हैं।

3. लौंग के तेल का प्रयोग

लौंग का तेल दांत दर्द के लिए एक जाना-माना उपाय है। लौंग के तेल में मौजूद यूजेनॉल एक प्राकृतिक संवेदनाहारी के रूप में काम करता है, दर्द कम करता है और हानिकारक बैक्टीरिया को मारता है।

4. फिटकरी और सेंधा नमक का मिश्रण

फिटकरी और सेंधा नमक को बारीक पीस लें, फिर उसमें पानी की कुछ बूँदें मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे दर्द वाली जगह पर लगाएँ। यह मिश्रण सूजन कम करने, मुँह को कीटाणुरहित करने और दांत दर्द से राहत दिलाने में मदद कर सकता है।

Disclaimer: This content has been sourced and edited from [ZeeNewshindi]