Teeth Care Tips- क्या आपके मसूड़ों से खून आता हैं, तो इस विटामिन की हो गई हैं कमी
- byJitendra
- 19 Aug, 2025
By Jitendra Jangid- दोस्तो हमारे शरीर के अन्य अंगो की तरह हमारे दांत भी बहुत अहम होते हैं, जो हमें खाना चबाने के लिए काम आते है, ऐसे में मजबूत दांत हमारे मसूड़ो पर निर्भर करते हैं, जो दांतों को सहारा देते हैं और उनकी रक्षा करते हैं। ये दांतों को स्वस्थ रखने और संपूर्ण मौखिक स्वास्थ्य बनाए रखने में मदद करते हैं। जब शरीर में कुछ विटामिनों की कमी हो जाती है, तो मसूड़े कमज़ोर हो सकते हैं, आइए जानते हैं किस विटामिन की कमी से मसूड़ों कमजोर हो जाते हैं-

1. विटामिन C की कमी
विटामिन C एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है और मसूड़ों को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता है।
विटामिन C की कमी से दांत कमज़ोर हो सकते हैं और मसूड़ों में सूजन और खून आ सकता है।
यह शरीर की ऊतकों की मरम्मत करने की क्षमता को भी कम कर देता है, जिससे मसूड़ों की समस्याएँ और भी बदतर हो जाती हैं।
2. विटामिन K की कमी

विटामिन K शरीर में रक्त के थक्के जमने के लिए ज़रूरी है।
अगर शरीर में विटामिन K की कमी हो, तो मसूड़ों से मामूली जलन होने पर भी आसानी से खून आ सकता है।
लगातार खून बहने से संक्रमण और अन्य दंत समस्याएँ हो सकती हैं।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [abpliveHindi]



