Traffic Challan in Delhi- दिल्ली में किस गलती के लिए कितना लगता हैं चार्ज, जानिए पूरी डिटेल्स

दोस्तो दिल्ली भारत का सबसे बिजी शहर हैं, जहां सड़कों पर इंसानों से ज्यादा गाड़िया दौड़ती हैं, जो एक परेशानी का सबब हैं, इस बढ़ते ट्रॉफिक को रोकने केल लिए दिल्ली सरकार ने सख्त नियम बनाए हैं, मोटर व्हीकल एक्ट लागू होने के बाद, ट्रैफ़िक पेनल्टी काफ़ी बढ़ गई है। राजधानी में, अधिकारी नियमों को सख्ती से लागू कर रहे हैं, और छोटे-मोटे उल्लंघन पर भी भारी जुर्माना लग सकता है।

बहुत से लोग मानते हैं कि सिर्फ़ ओवरस्पीडिंग या नशे में गाड़ी चलाने जैसे बड़े अपराधों पर ही जुर्माना लगता है। हालाँकि, सीट बेल्ट न पहनना, गाड़ी चलाते समय मोबाइल फ़ोन का इस्तेमाल करना, या वैलिड डॉक्यूमेंट्स न रखने जैसे उल्लंघनों पर भी भारी चालान लग सकते हैं। आइए जानते हैं इसके पूरे नियमों के बारें में- 

बिना ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स के गाड़ी चलाना

ड्राइविंग लाइसेंस नहीं: ₹5,000 फाइन

वैलिड इंश्योरेंस नहीं: ₹2,000 (पहली बार गलती करने पर), ₹4,000 (दोबारा गलती करने पर)

रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट नहीं: ₹5,000 से ₹10,000

बिना परमिट के गाड़ी चलाना: ₹10,000 फाइन और 6 महीने तक की जेल

नशे में और खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाना

नशे में गाड़ी चलाना: ₹10,000 तक का फाइन और कोर्ट चालान

खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाना / रेड लाइट जंप करना: ₹1,000–₹5,000 और 6 महीने से 1 साल तक की जेल

ओवरस्पीडिंग:

हल्के मोटर व्हीकल: ₹1,000–₹2,000

भारी व्हीकल: ₹2,000–₹4,000

रेसिंग या लापरवाही से तेज़ गाड़ी चलाना: ₹5,000; दोबारा गलती करने पर ₹10,000 तक का जुर्माना या जेल

सीट बेल्ट, हेलमेट और मोबाइल फ़ोन के नियम

सीट बेल्ट नहीं (आगे और पीछे के पैसेंजर): ₹1,000

हेलमेट नहीं (टू-व्हीलर): ₹1,000 + लाइसेंस सस्पेंड हो सकता है

गाड़ी चलाते समय मोबाइल इस्तेमाल करना: ₹5,000

इमरजेंसी गाड़ियों को रास्ता न देना: ₹10,000 + जेल हो सकती है

पॉल्यूशन और गाड़ी का नियम

वैलिड PUC सर्टिफिकेट नहीं: ₹2,000

ज़्यादा धुआँ निकलना: ₹10,000

HSRP नंबर प्लेट / कलर स्टिकर नहीं: ₹10,000

टू-व्हीलर और नाबालिगों के लिए खास नियम

ट्रिपल राइडिंग: ₹200 + लाइसेंस सस्पेंड हो सकता है

नाबालिग गाड़ी चलाना: ₹25,000 का जुर्माना, गाड़ी का रजिस्ट्रेशन कैंसल, और मालिक को 3 साल तक की जेल हो सकती है।

स्टॉप लाइन/ज़ेबरा क्रॉसिंग पार करना: ₹5,000

पुलिस के निर्देशों को नज़रअंदाज़ करना: ₹2,000

गलत पार्किंग / हाई बीम का गलत इस्तेमाल / खराब नंबर प्लेट: ₹500