Vastu Tips: आप भी कंगाली से रहना चाहते हैं दूर तो बाथरूम में भूल कर भी ना रखें ये चीजें, वरना पैसों की होती रहेगी बर्बादी
- bySagar
- 20 Nov, 2024
pc: indianews
हर कोई सुखी और समृद्ध जीवन चाहता है लेकिन फिर भी कड़ी मेहनत के बावजूद, लोग पैसों से जुडी समस्याओं से जूझते रहते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इसका कारण वास्तु दोष भी हो सकता है। घर का हर एक कोना वास्तु दोष का कारण बन सकता है। जिसमे आपका बाथरूम भी अहम भूमिका निभाता है। बाथरूम में कुछ खास आदतों की अनदेखी करने से नकारात्मक प्रभाव पड़ सकते हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं कि बाथरूम के लिए आपको वास्तु के अनुसार किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए।
आज ही अपने बाथरूम से हटा दें ये सामान
टूटी चप्पल
वास्तु के अनुसार, बाथरूम में कभी भी टूटी चप्पल नहीं रखनी चाहिए। इस से घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होगा। इसलिए ऐसी वस्तु भूलकर भी नहीं रखनी चाहिए।
गीले कपड़े
वास्तु के अनुसार, बाथरूम में छोड़े गए गीले कपड़े सूर्य दोष का कारण बन सकते हैं। गीले कपड़ों को हमेशा बाथरूम में छोड़ने के बजाय धोकर बाहर सुखाकर रखें।
टूटा हुआ शीशा
बाथरूम में टूटा हुआ शीशा रखने से भी वास्तु दोष हो सकता है। यह वित्तीय समस्याओं को आकर्षित कर सकता है। इस से दुर्भाग्य भी आता है। इसलिए आपको ऐसा करने से बचना चाहिए।
खाली बाल्टी
बाथरूम में कभी भी खाली बाल्टी न छोड़ें। ये दुर्भाग्य लाती है। वास्तु के अनुसार घर में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए हमेशा बाल्टी में पानी भरकर रखना चाहिए।
टपकता नल
टपकता नल वित्तीय नुकसान और दुर्भाग्य का प्रतीक माना जाता है। अगर आपके बाथरूम या घर में किसी नल से पानी लीक हो रहा है, तो गरीबी या दुर्भाग्य को आमंत्रित करने से बचने के लिए तुरंत इसकी मरम्मत करवाएँ।




