Vastu Tips- इन जगहों पर भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए पौधा, जानिए इसकी वजह

दोस्तो हिंदू धर्म में तुलसी की पौधे को बहुत अधिक महत्व हैं, जिसे पूजनिय माना जाता हैं, घरों में इसकी रोज़ पूजा की जाती है। तुलसी में देवी लक्ष्मी का वास होता है, और इसे घर में रखने से सकारात्मकता, शांति और समृद्धि आती है, लेकिन बात करें वास्तुशास्त्र की तो इसे घर की इन जगहों पर लगाने से परेशानियां हो सकती हैं-

 

पवित्र पौधा:

तुलसी एक पवित्र पौधा है और इसे शुद्ध और सकारात्मक माहौल में रखना चाहिए।

ऊर्जा का प्रवाह:

तुलसी को सही जगह पर रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा और सद्भाव बना रहता है।

तुलसी रखने के नियम:

शास्त्रों में खास दिशा-निर्देश दिए गए हैं, लेकिन बहुत से लोग वास्तु पर ध्यान दिए बिना तुलसी को कहीं भी रख देते हैं।

बेडरूम:

तुलसी को बेडरूम में नहीं रखना चाहिए क्योंकि यह एक निजी जगह है। इससे रिश्तों में मनमुटाव हो सकता है।

किचन:

किचन में तुलसी रखने से वास्तु संतुलन बिगड़ सकता है, जिससे बेवजह के खर्चे, खाने की बर्बादी और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

शौचालय या बाथरूम के पास:

तुलसी को इनके पास रखने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है और इसकी पवित्रता कम हो सकती है।

 

मुख्य दरवाज़े के सामने:

अगर तुलसी को सीधे प्रवेश द्वार के सामने रखा जाता है, तो यह सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को रोक सकता है और वित्तीय समस्याएं पैदा कर सकता है।