Video:- 'ऊई अम्मा' गाने पर कपल ने किया ऐसा डांस, कि अभिनेत्री राशा थडानी कमेंट करने को हो गई मजबूर, वीडियो वायरल

राशा थडानी के गाने 'उई अम्मा' पर एक प्यारे कपल के जोरदार डांस ने नेटिज़न्स को हैरान कर दिया है। दिलचस्प बात यह है कि इस परफॉरमेंस ने खुद अभिनेत्री का भी ध्यान खींचा है।

अब वायरल हो रही क्लिप में, महिला को गुलाबी ब्लाउज के साथ पीले रंग की साड़ी पहने देखा गया। पुरुष ने पारंपरिक पीले रंग का कुर्ता और जींस पहना हुआ था।

वे हल्दी समारोह में डांस कर रहे थे। 'उई अम्मा' पर कपल के डांस में दोनों के बीच बेहतरीन तालमेल देखने को मिला, जो बिल्कुल सही तरीके से स्टेप्स मैच कर रहे थे!

अभिनेत्री राशा थडानी ने कपल के 'शानदार' परफॉरमेंस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कमेंट सेक्शन में लिखा, "बेस्ट वन।"

यहाँ देखें नेटिज़न्स ने कैसे प्रतिक्रिया दी

एक यूजर ने कमेंट किया- "अंकल जी ने पूरी परफॉरमेंस चुरा ली", एक अन्य यूजर ने लिखा, "अंकल जी ने कमाल कर दिया"। एक तीसरे यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा- ''अंकल जी बहुत अच्छा डांस करते हैं मेरी नज़र उनसे हटकर आंटी पर गई ही नहीं"।